9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video… अहमदाबाद: सिविल अस्पताल में ढाई वर्ष में 200 किडनी और 100 लिवर का दान

116 ब्रेन डेड दाताओं के 374 अंगों का दान दो दिनों में दो दाताओं के अंगों से मिला छह को जीवन

Google source verification

अहमदाबाद. शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में पिछले ढाई वर्षों में 116 ब्रेन डेड दाताओं के 374 अंगों का दान किया जा चुका है। इनमें सबसे अधिक 200 किडनी और 100 लिवर शामिल हैं। गुरुवार और शुक्रवार भी अस्पताल में दो दाताओं के अंग मिलने से छह लोगों को नया जीवन मिल गया।

अहमदाबाद जिले के धोलका निवासी दीपक राणा के दिमाग में आई चोट के कारण सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उचित उपचार के बावजूद दीपक राणा की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जरूरी जांच की गई। जिसके परिणाम के आधार पर ब्रेन डेड घोषित किया गया। परिजनों ने दीपक की दो किडनी और लिवर दान करने का निर्णय किया। दूसरा ब्रेनडेड दाता का नाम रणछोड़ सोलंकी (52) है। सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रणछोड़ सोलंकी को भी सिविल अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित किया गया था। परिजनों ने दो किडनी और लिवर का दान करने की सहमति दी। इस तरह से दो दिन में ही छह लोगों का जीवन बचाया जा सका।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि अब तक 116 दाताओं के अंगों से कुल 350 लोगों को नया जीवन मिल सका है। 33 हृदय, 24 फेफड़े, नौ पेंक्रियाज, छह हाथ और दो छोटी आंत भी दान में मिल चुकी हैं।