13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: मेमनगर की महिला तलाटी सहित दो के विरुद्ध एसीबी ने दर्ज की प्राथमिकी

-अहमदाबाद शहर एसीबी थान में एफआईआर दर्ज, खेडा एसीबी पीआई को सौंपी जांच, दोनों को पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
Acb gujarat

Ahmedabad. शहर की घाटलोडिया तहसील के मेमनगर की तत्कालीन महिला तलाटी (पटवारी) नयनाबेन शीतोले सहित दो के विरुद्ध गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अहमदाबाद शहर एसीबी थाने में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच खेडा एसीबी थाने के पीआई जे आई पटेल को सौंपी है।

एसीबी के तहत उन्हें इस संबंध में महिला तलाटी के विरुद्ध शिकायत मिली थी। जिसमें आरोप है कि महिला तलाटी ने शिकायतकर्ता के पास से एक मामले में 15 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी, 13 लाख रुपए देने तय हुए थे। इसमें बिचौलिए मो.मियां उर्फ कालूमियां शेख के जरिए रिश्वत मांगी थी। वर्ष 2016 के अंत में पांच लाख रुपए ले लिए थे। बाकी के 8 लाख रुपए 18 अगस्त 2017 में उनके कैफे में आकर ले लिए थे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में शिकायत किए जाने पर जांच शुरू की थी। जिसमें प्राथमिक दृष्टि से साइंटिफिक और अन्य दस्तावेज के आधार पर रिश्वत मांगने और स्वीकारने का मामला बनता होने की बात सामने आई। इसके आधार पर तत्कालीन तलाटी नयनाबेन शीतोले और बिचौलिए मो.मिया उर्फ कालूमियां शेख के विरुद्ध एसीबी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही जांच खेडा एसीबी थाने के पीआई को सौंपी। उन्होंने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।महिला तलाटी अभी अहमदाबाद जिले की बावला तहसील के रासम-1 ग्राम पंचायत की तलाटी के रूप में कार्यरत हैं।