16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video: अहमदाबाद में दोपहर 1 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद

Ahmedabad city news, Ahmedabad police, Traffic signal, heat stroke

Google source verification

अहमदाबाद. शहर में बीते कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को तपती दोपहरी में हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए अहमदाबाद शहर पुलिस ने एक अहम निर्णय किया है। जिसके तहत फिलहाल प्रायोगिक तौर पर शनिवार से दो दिनों तक यानि रविवार तक शहर के 60 ट्रैफिक सिग्नलों को दोपहर एक बजे से चार बजे तक बंद रखने का निर्णय किया है। इसका अमल भी शनिवार से शुरू हो गया। जिसके तहत दोपहर के समय ट्रैफिक सिग्नल बंद नजर आए जिससे वाहन चालक आसानी से सिग्नलों को पार करते दिखाई दिए। उन्हें धूप में खड़े नहीं रहना पड़ा। नहीं तो कई सिग्नल पर 100 सेकेन्ड तक भी खड़े रहना पड़ता है। शहर के आश्रम रोड पर बाटा चाररास्ते पर बंद दोपहर को बंद ट्रैफिक सिग्नल। वैसे इससे पहले यह निर्णय राजकोट शहर पुलिस कर चुकी है।