5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशीली मिठाई खिलाकर आभूषण लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Ahmedabad city news, crime branch, loot, auto driver, 2 arrested क्राइम ब्रांच ने विराटनगर केनाल रोड के पास से दो को पकड़ा, अहमदाबाद शहर व वडोदरा में पांच से ज्यादा वारदातें कबूली

2 min read
Google source verification
नशीली मिठाई खिलाकर आभूषण लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नशीली मिठाई खिलाकर आभूषण लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अहमदाबाद. नशीले पदार्थ वाली मिठाई खिलाकर ऑटो रिक्शा चालकों को बेहोश कर उनके शरीर से पहने हुए आभूषण लूटने वाले एक गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है।
शहर के विराटनगर केनाल के पास से दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से सोने की चार अंगूठी, एक बाइक व तीन मोबाइल फोन सहित 1.32 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया है। अहमदाबाद शहर व वडोदरा में आरोपियों ने पांच से ज्यादा वारदातें करने का आरोप कबूला है।
गिरफ्तार आरोपियों में मूलरूप से उत्तरप्रदेश के फतेपुर जिले के बाहरोली गांव हाल बापूनगर गायत्री मंदिर के पास रहने वाला रामराज उर्फ सोनू परिहार (30) तथा मूल बनासकांठा जिले के वडा गांव हाल ठक्करबापानगर बगीचा गली निवासी मयूर पटणी (25) शामिल हैं। आरोपियों के गिरोह में शामिल संपत उर्फ संपू जैन, विशाल और सतीश पटणी के नाम का भी खुलासा हुआ है। ये तीनों फरार हैं।
गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध अहमदाबाद ग्राम्य के असलाली थाने में, वडोदरा के सयाजीगंज और वासद थाने में मामले दर्ज हैं।

मंदिर तक किराए पर ले जाते ऑटो
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी रामराज, मयूर व अन्य आरोपी बापूनगर व अन्य इलाकों से ऑटो रिक्शा को किराए पर लेकर लांभा मंदिर दर्शन करने जाते। पार्किंग में रिक्शा खड़ी करवाकर कुछ देर बाद उसके चालक को प्रसाद के रूप में नशीली मिठाई खिला देते थे। फिर चालक को रिंगरोड होते हुए चलने को कहते। कुछ दूर चलने पर चालक को बेहोशी आती तो ऑटो रुकवाते और चालक के बेहोश होने पर उसके शरीर से पहने आभूषण लूट लेते। ऐसा करके आरोपियों ने 18 दिसंबर और 15 दिसंबर को मयूर व सतीश तथा विशाल पटणी के साथ मिलकर दो ऑटो चालक को लांभा लेजाकर लूटा था। पंद्रह दिन पहले विटारनगर से और एक महीने पहले मणिनगर से इसी प्रकार से ऑटो रिक्शा किराए पर करके लांभा ले जाकर उनके चालकों से भी आभूषण लूटे थे। इसके अलावा रामराज ने संपत के साथ वडोदरा में और वासद में दो से तीन ऑटो चालकों से लूटने का आरोप कबूला है।