13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के लोगों का गुजरात के विकास में अहम योगदान: सीएम पटेल

Ahmedabad city news, Gujarat rajasthan maitri sangh, rajasthan diwas, holi sneh milan गुजरात राजस्थान मैत्री संघ ने मनाया राजस्थान स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह  

2 min read
Google source verification
राजस्थान के लोगों का गुजरात के विकास में अहम योगदान: सीएम पटेल

राजस्थान के लोगों का गुजरात के विकास में अहम योगदान: सीएम पटेल

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि राजस्थान के लोगों का गुजरात के विकास में अहम योगदान है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूत्र ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘सबका साथ सबका विकास’ को भी चरितार्थ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पटेल ने यह बात बुधवार को वस्त्रापुर तालाब के समीप अहमदाबाद हाट में गुजरात राजस्थान मैत्री संघ की ओर से राजस्थान स्थापना दिवस व होली मिलन समारोह में कही।
समाारोह में उपस्थित केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रवासी बंधु अपने राज्यों में काम कर के उस राज्य के विकास के साथ-साथ राजस्थान का भी नाम रोशन करते हैं। राजस्थानी जहां पर भी जाते हैं वहां पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी से काम करते हैं।
राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने 2022 को गुजरात, 2023 को राजस्थान और 2024 को भारत को दिशा देने वाला वर्ष बताया।
गुजरात प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला, अहमदाबाद शहर भाजपा अध्यक्ष अमित भाई शाह ने भी समारोह को संबोधित किया।
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में राजस्थान व गुजरात के विभिन्न समाज के लोग व अग्रणी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यहां राजस्थानी सांस्कृतिक की झलक देखने को मिली। इस कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका मीडिया पार्टनर रहा।

राजस्थान भवन के लिए जमीन की गुहार
गुजरात राजस्थान मैत्री संघ के प्रमुख नरेंद्र सिंह पुरोहित ने कहा कि राजस्थान के लोग बड़ी संख्या में शिक्षा के लिए, चिकित्सा के लिए गुजरात आते हैं। जिससे यहां एक भवन की आवश्यकता है। पुरोहित ने मुख्यमंत्री से अपील की कि गुजरात में राजस्थान भवन के लिए जमीन आवंटित की जाए। उस जमीन पर हॉस्पिटल और शिक्षा व सामाजिक कार्यों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए सकेंगीं।

राजस्थान गौरव सम्मान
विविध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को ‘राजस्थान गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इनमें उद्योग क्षेत्र में पी आर कांकरिया, व्यापार में हनुमान प्रसाद गुप्ता, शिक्षा में शीतल अग्रवाल, सामाजिक क्षेत्र में जितेंद्र सेठिया, विज्ञान मेें डॉ महावीर गोलेछा, गोसेवा में अरुण पाटोदिया, पत्रकारिता क्षेत्र में राजस्थान पत्रिका, साहित्य में डॉ मीरा रामनिवास, चिकित्सा में डॉक्टर दिनेश सैनी, महिला कल्याण में सुधा बेन, कला एवं संस्कृति में हिमांशु चौहान, खेलकूद में हर्षवर्धन सिंह राजपुरोहित को यह अवार्ड दिया गया। वुमन आइकॉन ऑफ द ईयर मोनिका मीणा को दिया गया।