
चांदलोडिया में आतंक मचाने के आरोप में दस गिरफ्तार
अहमदाबाद. शहर के चांदलोडिया इलाके में राधिका पार्क के पास सब्जी मंडी में हथियारों के साथ उत्तर भारतीय लोगों को निशाना बनाने के आरोप में दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से उत्तर भारत राज्य के एक आरोपी के बलात्कार करने की घटना से नाराज होकर उन्होंने पूरे उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों के प्रति नाराजगी दिखाते हुए आतंक मचाया। देर रात करीब १५ से २० लोगों ने सब्जी मंडी के पास खड़ी सब्जी की लारी, ऑटो व लोडिंग ऑटो रिक्शा में तोडफ़ोड़ कर मारपीट भी की।
असामाजिक तत्वों के आतंक का शिकार हुए ऑटो चालक केदारनाथ अग्रेही (२३) ने सोला थाने में इस बाबत 15-20 और लोगों की भीड़ के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि चांदलोडिया श्रीजी पार्क और राधिका पार्क सोसायटी के समीप रमेश ठाकोर उर्फ मास्टर की अगुवाई में १५-२० लोग हथियारों के साथ आए 'उत्तर भारत के लोगों को भगाना हैÓ कहकर बाहरी राज्य के लोगों पर हमला करने लगे। उनके वाहन में तोडफ़ोड़ की, लारियां पलट दीं। अग्रेही का ऑटो रिक्शा भी तोड़ दिया और पिटाई भी की। इसी दौरान पुलिस को पहुंच जाने से आरोपी भाग गए।
सोला थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जी.एस.श्यान ने बताया कि अग्रेही की शिकायत पर ठाकोर समाज के १२ लोगों के विरुद्ध नामजद और १५ लोगों की भीड़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें लिप्त दस आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला कि साबरकांठा जिले में १४ माह की बच्ची के साथ बाहरी राज्य के युवक की ओर से बलात्कार किए जाने की घटना के चलते आवेश में आकर उन्होने इन लोगों को निशाना बनाया।
इस मामले में भीड़ की अगुवाई करने वाले महादेवनगर निवासी रमेशभाई मास्टर उर्फ ठाकोर, अर्जुन रमेश ठाकोर, विशाल विरम ठाकोर, चांदलोडिया निवासी कल्पेश उर्फ मोगली ठाकोर, दिनेशचतुरजी ठाकोर, दिलीप भीखा ठाकोर, रोहित माधूजी ठाकोर, सतीश रमेशभाई ठाकोर, राकोश बोडाणा, रवि चेतनभाई चौहाण शामिल हैं। सभी चांदलोडिया के ही रहने वाले हैं।
Published on:
04 Oct 2018 11:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
