15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

१५ पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीपी बने डीपी चुड़ास्मा

Ahmedabad, Crime, ACP, Dysp, Gujarat police, Ahmedabad crime branch, Posting

less than 1 minute read
Google source verification
१५ पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीबी बने डीपी चुड़ास्मा

१५ पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीबी बने डीपी चुड़ास्मा

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने रविवार को राज्य के 15 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया। अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच के एसीपी बी.वी.गोहिल की जगह एसीबी के सहायक निदेशक डी.पी.चुड़ास्मा को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का एसीपी तैनात किया है। गोहिल को जूनागढ़ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सोरठ में उपाधीक्षक तैनात किया है। गोहिल को जूनागढ़ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सोरठ में उपाधीक्षक तैनात किया है।
ए आर.जनकांत को अहमदाबाद शहर विशेष शाखा का एसीपी, कल्पेश चावडा को खेडा मुख्यालय का उपाधीक्षक, वी.जे.राठौड़ को गांधीनगर आईबी का उपाधीक्षक एम.एच.ठाकर को भावनगर रीजन आईबी का उपाधीक्षक, एस.के.वाला को वडोदरा ग्राम्य का विभागीय पुलिस अधिकारी बनाया गया है।
डी.पी.वाघेला को एसीबी अहमदाबाद का सहायक निदेशक, बी.एस.व्यास को अहमदाबाद ग्राम्य मुख्यालय का उपाधीक्षक, एस.एच.सारडा को देवभूमि द्वारका एससी एसटी सेल का उपाधीक्षक, श्रुति मेहता को गांधीनगर आईबी का उपाधीक्षक, एस.एस.गढवी को वडोदरा एसीबी सहायक निदेशक, एम.बी.सोलंकी को जामनगर मुख्यालय उपाधीक्षक, डीवी बसिया को राजकोट क्राइम एसीपी बनाया है। डीजी चौधरी को गांधीनगर आईबी में उपाधीक्षक बनाया गया है।