
अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी।
Ahmedabad. अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद करीब तीन वर्षों से फरार पति, पत्नी को अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ने में सफलता पाई। फरार आरोपियों के लिए चलाए गए ऑपरेशन कारावास के तहत यह कार्रवाई की गई। अशोक उर्फ महाराज पटेल और उसकी पत्नी रेणुका पटेल दोनों अपनी पहचान छिपाने के लिए वेश बदलकर गुजरात के विभिन्न मंदिरों के बाहर भीख मांग कर गुजारा कर रहे थे। इन्हें टीम ने शहर के सीटीएम क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर निगरानी रखते हुए पकड़ा। क्राइम ब्रांच के अनुसार पकड़े गए आरोपी दंपत्ती की आपराधिक पृष्ठभूमि है।
इन दोनों के विरुद्ध शाहीबाग पुलिस स्टेशन में 2022 में पोक्सो, अनैतिक व्यापार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम, कणभा व राणपुर थाने में 2023 में ठगी, विश्वासघात और कपड़वंज में भी ठगी का मामला दर्ज है। साथ ही कणभा थाने में भी पोक्सो, अनैतिक व्यापार का 2023 में मामला दर्ज है। अहमदाबाद शहर के अर्बुदानगर निवासी अशोक और रेणुका दोनों पांच अगस्त 2023 को अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इन दोनों को 8 अगस्त 2023 को साबरमती मध्यस्थ जेल में हाजिर होना था, लेकिन दोनों ही तब से फरार हो गए।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अहमदाबाद के सीटीएम क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद टीम ने सीटीएम ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर निगरानी रखी। बुधवार को दोनों को पकड़ने के बाद पूछताछ की और आगे की सजा भुगतने के लिए अहमदाबाद मध्यस्थ जेल साबरमती भेज दिया।
फरार रहने के दौरान दोनों आरोपियों ने खुद की वेशभूषा बदल ली थी। अशोक ने पुजारी का वेश रखा था। यह लगातार अपना वेश बदलते रहते थे और गुजरात के अलग-अलग मंदिरों के बाहर भीख मांगकर छिपे थे। इसी वजह से यह दोनों लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।
अहमदाबाद. शहर के खाडिया थाना क्षेत्र में माणेकचौक स्थित जिनेश्वर ज्वैलर्स नाम की दुकान में ग्राहक बनकर आया एक कर्मचारी करीना प्रजापति को चकमा देकर 30 ग्राम सोने के कान के झाले की चोरी कर ले गया। उसमें 2.80 लाख रुपए के झाले थे। चोरी की यह घटना 26 जून की दोपहर 12.30 बजे हुई। इसकी शिकायत जिगर शाह (40) ने खाडिया थाने में एक जुलाई को दर्ज कराई है।
Published on:
02 Jul 2026 09:15 pm
