13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad Video: विदेश से पार्सल में किताबों, खिलौनों में छिपाकर ड्रग्स की तस्करी का पर्दाफाश

Ahmedabad cyber crime branch busted new MO Of drug smuggling 48 लाख की कोकीन- गांजा जब्त-साइबर क्राइम ब्रांच ने कस्टम के साथ मिलकर तस्करी की नई एमओ की उजागर

Google source verification

Ahmedabad. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने विदेश से पार्सल में किताबों, खिलौनों में छिपाकर ड्रग्स की तस्करी का पर्दाफाश किया। इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर कोकीन और उच्च गुणवत्ता वाले गांजे को किताबों, टेडी बीयर व अन्य खिलौनों में छिपाकर पार्सल से अहमदाबाद भेज रहे थे। इसका पता चलने पर विदेश से आए पार्सलों में से शंकास्पद पार्सलों को चिन्हित कर वीडियो ग्राफी के बीच उन्हें खोला तो उसमें से 2.31 लाख रुपए की 2.31 ग्राम कोकीन, 46 लाख से ज्यादा का 5.970 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता का हाइब्रिड प्रोसेस्ड गांजा बरामद हुआ।

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नीरज बड़गूजर ने बताया कि अमरीका, कनाडा और थाईलैंड से अहमदाबाद भेजे गए 20 शंकास्पद पार्सलों को चिन्हित कर उन्हें खोला गया जिसमें से यह ड्रग्स बरामद हुई। इस मामले में साइबर क्राइम ब्रांच ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसे भेजने वाले और मंगाने वाले कई लोगों को चिन्हित किया है।

डार्क वेब-सोशल मीडिया पर नजर, मुखबिर की सूचना से खुलासाबड़गूजर ने बताया कि ड्रग्स तस्कर सोशल मीडिया के जरिए कोकीन, प्रोसेस्ड हाइब्रिड गांजा का प्रचार करते हैं। जो इनसे संपर्क करता है उनसे डार्क वेब पर बिटकॉइन में पैसों का पहले भुगतान ले लेते हैं। डार्क वेब, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस नई एमओ का पता चला था। जिसमें कस्टम विभाग से संपर्क किया गया। उन्हें भी ऐसी आशंका थी जिससे मिलकर जांच करने पर यह ड्रग्स जप्त की है।

गलत पते पर मंगाते पार्सल, फोन कर बीच में ले लेते

बड़गूजर ने अब तक की जांच में पता चला कि जिन पतों पर जिन नाम से पार्सलों को भेजा गया है। उस पते पर उस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं रहता था। यानि फर्जी नाम और पते पर ऐसे पार्सल भेजे जाते थे। लेकिन विदेश से पार्सल आया होता था। कई नामी कूरियर कंपनियों की ओर से भेजे गए थे। साइबर क्राइम ब्रांच सूत्रों के तहत आरोपी पार्सल को बुक करते समय मिलने वाले कोड से उसे ट्रैक करते, जिस दिन वह डिलिवर होने वाला होता था। उस दिन डिलिवरी बॉय के नाम और नंबर का मैसेज उसे मिलता था। उसे फोन करके उससे संपर्क करते और पते पर पार्सल जाए उससे पहले ही बीच रास्ते में उसे प्राप्त कर लेते थे।

किताब का आधा पेज, लिक्विड ड्रग्स में भिगोते फिर सुखाते

बड़गूजर ने बताया कि तस्कर किताब के आधे पेज, या पूरे पेज को कोकीन व अन्य ड्रग्स के लिक्विड में उसे भिगोते फिर उसे सुखा लेते थे, जिससे पेज में ड्रग्स रहता था। ऐसे पेज वाली किताब को कई सारी किताबों के बीच भेजते थे। डिलिवरी मिलने पर उस पेज को थोड़े से पानी में डालकर गर्म करके प्राप्त करते थे।

नवरात्रि, दिवाली के चलते बड़े पैमाने पर मंगाई

साइबर क्राइम ब्रांच के तहत नवरात्रि और दिवाली करीब है। उसे देखते हुए ड्रग्स तस्करों ने बड़ी संख्या में उच्च गुणवत्ता का गांजा और कोकीन मंगाई थी।गुजरात में ड्रग्स की तस्करी-बिक्री करने वालों पर कस रहे पुलिस के शिकंजे को देखते हुए तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नई मॉडस ऑपरेंडी अपनाई, हालांकि अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने कस्टम विभाग के साथ मिलकर इसका पर्दाफाश कर दिया।