5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad : गरीबों को मिठाई बांटकर मनाई दीपावली

दूसरों को खुश देखकर बढ़ती है खुशी

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad : गरीबों को मिठाई बांटकर मनाई दीपावली

Ahmedabad : गरीबों को मिठाई बांटकर मनाई दीपावली

अहमदाबाद. दीपावली त्योहार को जरूरतमंद लोगों को मिठाई बांटकर भी मनाया गया। इन लोगों का कहना है कि दूसरों को खुश देखकर अपनी खुशी और बढ़ जाती है।
शहर के गुरुकुल क्षेत्र के सीनियर फिजिशियन एवं सारथी फाउंडेशन संस्था के सदस्य डॉ. प्रवीण गर्ग एवं अन्य सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। डॉ. गर्ग का कहना है कि इस संस्था की ओर से आए दिन गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था की जाती है। झोंपड़पट्टी एवं अन्य ऐसे ही इलाकों में उनकी टीम गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है। अब दीपावली के उपलक्ष्य में 500 किलो मोहनथाल वितरित किया गया। इसका लाभ लेने वालों की संख्या लगभग दो हजार लोग हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से खुशी और बढ़ती है।

-जरूरतमंदों की सेवा करने से मिलती है आत्मसंतुष्टि
अहमदाबाद. शहर के नारोल क्षेत्र में रहने वाले अनिल शर्मा का कहना है कि जरूरतमंदों की सेवा करने से आत्मसंतुष्टी मिलती है। अनिल शर्मा पिछले तीन दिनों से झोंपड़पट्टियों में जाकर गरीब परिवारों के साथ बातचीत कर खुशियां बांटी। प्रेरणा जन सहयोग फाउंडेशन संस्था के बैनर तले वे अलग अलग क्षेत्रों में जाकर मिठाई, तेल एवं दीपक का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने सक्षम लोगों से भी गरीबों का सहयोग कर दीपावली मनाने का अनुरोध किया है। वे पिछले कई वर्षों से कुछ गरीब बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग कर रहे हैं।