26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महीसागर नदी में चार युवक डूबे, एक की मौत, दो को बचाया, एक की तलाश

आणंद तहसील के खेरड़ा गांव के पास की घटना, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी
2 min read
Google source verification

आणंद. तहसील के खेरड़ा गांव के पास महीसागर नदी में नहाने गए चार युवक गहरे पानी में डूबने लगे। इनमें से दो युवकों को बचा लिया गया, जबकि दो युवक गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक युवक का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, आणंद की कामधेनु यूनिवर्सिटी संचालित वेटरनरी कॉलेज में पढ़ने वाले और हॉस्टल में रहने वाले चार युवकों ने रविवार की छुट्टी और गर्मी के कारण खेरड़ा के पास महीसागर नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया। वहां पहुंचकर नहाते समय चारों युवक गहरे पानी में डूबने लगे। इनमें से दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो युवक गहरे पानी में डूब गए।सूचना मिलते ही आसपास के लोग और स्थानीय तैराक मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। इस दौरान एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सारसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतक की पहचान हितेश चौधरी के रूप में हुई। वह आणंद के वेटरनरी हॉस्टल में रहता था। दूसरे डूबे हुए युवक की तलाश आनंद फायर ब्रिगेड और स्थानीय तैराकों द्वारा जारी है। घटना की सूचना मिलने पर खंभोलज पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गौरतलब है कि खेरड़ा के पास महीसागर नदी में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत खनन किया जा रहा है, जिससे नदी में कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। बाहर से आने वाले लोग इन गड्ढों से अनजान होते हैं और नहाने के दौरान गड्ढों में गिरकर डूब जाते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। खेरड़ा और आसपास के गांवों के लोगों ने कई बार अवैध रेत खनन बंद कराने की मांग की, लेकिन खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण डूबने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने अवैध रेत खनन तुरंत बंद कराने की मांग की है।