5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनावः कांग्रेस ने 243 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

गुजरात में 26 अप्रेल को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने रविवार शाम को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 243 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या अहमदाबाद महानगरपालिका की है, जहां 93 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।जामनगर मनपा के 18, भावनगर मनपा […]

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedamedabad Congress

फाइल फोटो।

गुजरात में 26 अप्रेल को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने रविवार शाम को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 243 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या अहमदाबाद महानगरपालिका की है, जहां 93 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।जामनगर मनपा के 18, भावनगर मनपा के 25, सूरत मनपा के 26, वडोदरा मनपा के 18, मोरबी मनपा के 23 और राजकोट मनपा के 40 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।

शहजाद, नीरव, राजश्री रिपीट

अहमदाबाद महानगर पालिका के लिए टिकट वितरण में पहले से ही चर्चा थी उसके अनुरूप कांग्रेस ने कई पार्षदों का टिकट रिपीट किया है। इसमें प्रमुख हैं चांदखेड़ा वार्ड से इकलौती पार्षद रहीं राजश्री केसरी , जिन्हें पार्टी ने फिर मौका दिया है। इसी तरह दरियापुर से पार्षद नीरव बक्षी को और दाणीलीमडा से पार्षद व मनपा में नेता प्रतिपक्ष रहे शहजाद खान पठान शामिल हैं। उन्हें फिर से टिकट देने की घोषणा की गई है। अमराईवाड़ी से जगदीश राठौड़ को भी फिर टिकट दिया है। इन नामों को लेकर पहले से ही स्थानीय स्तर पर चर्चा थी। अब पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी है।

चर्चाओं ने जोर पकड़ा

सूची में नए समीकरण भी देखने को मिले हैं। सबसे अधिक चर्चा सरदारनगर वार्ड की है, जहां आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए ओमप्रकाश तिवारी को टिकट दिया गया है। इस फैसले से संगठन में नए राजनीतिक संतुलन बनने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रत्याशियों के चयन में काफी मंथन किया गया है। संगठन ने स्थानीय समीकरणों और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को चुना है।