27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: सैटेलाइट में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश,4 लाख का हाइब्रिड गांजा भी बरामद

Ahmedabad. शहर के सेटेलाइट क्षेत्र में प्रेरणा तीर्थ देरासर के पास स्थित शुभ दर्शन सोसाइटी की ऑफिस में अवैध कॉल सेंटर चलने का पर्दाफाश किया गया। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर रात यहां दबिश देकर चार लोगों को पकड़ा। मौके से चार लाख रुपए से ज्यादा कीमत का 26 किलोग्राम से अधिक हाइब्रिड गांजा भी […]

2 min read
Google source verification
Satellite police station

सैटेलाइट पुलिस स्टेशन (फाइल फोटो)।

Ahmedabad. शहर के सेटेलाइट क्षेत्र में प्रेरणा तीर्थ देरासर के पास स्थित शुभ दर्शन सोसाइटी की ऑफिस में अवैध कॉल सेंटर चलने का पर्दाफाश किया गया। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर रात यहां दबिश देकर चार लोगों को पकड़ा। मौके से चार लाख रुपए से ज्यादा कीमत का 26 किलोग्राम से अधिक हाइब्रिड गांजा भी बरामद किया गया। इस मामले में सैटेलाइट पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर और हाइब्रिड गांजा बरामदगी मामले में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की।गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल उर्फ साहिल देसाई (25), दीप जादव (23), हर्षिल दावडा (19) और कुणाल मिस्त्री (21) शामिल हैं।

कुणाल शुभ दर्शन सोसाइटी में ही रहता है जो मूलरूप से पाटण जिले की चाणस्मा तहसील के नवा गांव का रहने वाला है। दीप अहमदाबाद के शेला में कवीशा अमारा सोसाइटी निवासी है वहीं मूलरूप से सुरेन्द्रनगर का निवासी हर्षिल वर्तमान में शहर के रामदेवनगर स्थित श्रीजी लिविंग गेस्ट हाऊस में रहता है। कुणाल शहर के आनंदनगर में रुद्राक्ष अपार्टमेंट का निवासी है।

मौके से चार लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, तीन हेडफोन, एक वाई-वाई जब्त किया गया। प्राथमिक जांच में आरोपियों ने कबूला कि वे फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चलाते थे। इसमें वे अमरीकी लोगों को ई-सिमकार्ड के जरिए फोन और मैसेज कर लोन देने की बात कहते थे। जो उनकी बातों में आता था उनकी पे डे प्रोसेस की जाती थी। ऐसा कर उन्हें चपत लगाते होने की आशंका हैं। इनके पास से लैपटॉप में स्क्रिप्ट भी मिली है।

26 किलो से ज्यादा हाइब्रिड गांजा जब्त, बेचते होने की शंका

दबिश के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 26 किलोग्राम से ज्यादा हाइब्रिड गांजा भी मिला है। इसकी कीमत चार लाख 43 हजार रुपए से ज्यादा है। गांजा को छोटी-छोटी प्लास्टिक की जिप थैली में बंद करने वाली जिप थैली भी मिली हैं। वजन कांटा भी मिला है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी यहां हाइब्रिड गांजा मंगवाकर उसकी अवैध रूप से बिक्री का भी कामकाज करते थे। यह आरोपी हाइब्रिड गांजा कहां से लाते थे। कैसे इसकी बिक्री करते थे। कब से यह कामकाज कर रहे हैं, उसकी जांच की जा रही है। इसके लिए अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें इन चारों को आरोपियों बनाया गया है।