26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन पेपर रहा सरल

Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। पहले दिन इन परीक्षार्थियों को गुलाब का फूल देकर और मुंह मीठा कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। 10वीं बोर्ड में गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी सहित सभी प्रथम भाषा विषयों की परीक्षा हुई। […]

2 min read
Google source verification
Board Exam

अहमदाबाद शहर के एक परीक्षा केन्द्र में बोर्ड परीक्षा देते विद्यार्थी।

Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। पहले दिन इन परीक्षार्थियों को गुलाब का फूल देकर और मुंह मीठा कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। 10वीं बोर्ड में गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी सहित सभी प्रथम भाषा विषयों की परीक्षा हुई। ज्यादातर विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर सरल रहा।

उधर 12वीं सामान्य संकाय में सुबह पारी में सहकार पंचायत और दोपहर पारी में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गई वहीं विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई।10वीं कक्षा में गुजराती भाषा में यादगार प्रवास, स्वदेशी अपनाओं....विषय पर निबंध पूछा गया, जबकि अंग्रेजी भाषा में क्या एआइ मानव दिमाग का स्थान ले सकता है और इंडिया ऑफ माय ड्रीम पर निबंध पूछा गया था।

10वीं बोर्ड: 98 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

शहर डीईओ रोहित चौधरी ने बताया कि 10वीं कक्षा में प्रथम भाषा विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पंजीकृत 49909 विद्यार्थियों में से 48941 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 968 अनुपस्थित रहे। यानि 98.06 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। गुजराती प्रथम भाषा में 97.48, हिंदी प्रथम भाषा में 5652 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अंग्रेजी प्रथम भाषा में 99.51 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

12वीं बोर्ड: 99 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित

12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 99.23 विद्यार्थी उपस्थित रहे। पंजीकृत 8195 में से 8132 विद्यार्थी उपस्थित रहे। अर्थशास्त्र विषय में भी 99.03 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 12वीं कक्षा में पंजीकृत 38075 विद्यार्थियों में से 37722 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं कक्षा में अहमदाबाद शहर में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। शहर डीईओ और शिक्षा निरीक्षकों की टीमों ने परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखी। कई केंद्रों का दौरा भी किया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई।

जमालपुर में परीक्षा केन्द्र के पास ही बजा लाउड स्पीक

शहर के जमालपुर के एक परीक्षा केन्द्र में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा के समय ही 100 मीटर की हद में ही लाउड स्पीकर बजाया गया। इस सेंटर पर 350 से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। शहर डीईओ ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली।

प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड दिखाने को कहा

शहर के मणिनगर क्षेत्र में स्थित एक परीक्षा केन्द्र में 10वीं कक्षा के कई विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधारकार्ड दिखाने के लिए कहा। इसके चलते जो विद्यार्थी आधार कार्ड लेकर नहीं पहुंचे वह आधारकार्ड लाने को घर दौड़े। हालांकि बाद में विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया गया।

राजकोट जिले में नकल करते एक को पकड़ा

बोर्ड के मुताबिक पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही। राजकोट जिले में 12वीं सामान्य संकाय की परीक्षा दे रहे एक विद्यार्थी को नकल करते पकड़ा गया।