15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: चांदलोडिया के अस्पताल में आग, 13 मरीजों को अन्य अस्पताल में किया स्थानांतरित

फायर ब्रिगेड की टीमों ने आधे घंटे में पाया काबू। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका।

less than 1 minute read
Google source verification
samta hospital fire

अहमदाबाद शहर के चांदलोडिया इलाके में सिल्वर स्टार चार रास्ते के पास स्थित समता हॉस्पिटल में शनिवार सुबह 10.32 बजे अचानक आग लग गई। इसके चलते अस्पताल में भर्ती और दिखाने पहुंचे मरीज व स्टाफ में भगदड़ मच गई। अस्पताल के 13 मरीजों को इसी इमारत में ऊपरी मंजिल पर स्थित अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। गनीमत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नवरंगपुरा फायर स्टेशन ऑफिसर पंकज रावल ने बताया कि दूसरी मंजिल पर स्थित समता अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के पास आग लगी थी। यह उनका संभवत: ऑपरेशन करने जाने से पहले कपड़े बदलने का स्थल था। संभवत: शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका है। पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्टेशन के 15 फायर कर्मचारी चार वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे थे। जब तक वे पहुंचे तब तक मरीजों को ऊपर चौथी मंजिल पर स्थित अन्य हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। करीब 10-15 मरीजों को शिफ्ट किया गया। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था। अस्पताल की फायर सेफ्टी सिस्टम का भी कर्मचारियों ने उपयोग किया था, जिससे जल्द आग काबू में आ गई। मौके पर पहुंचकर धुएं को निकालने और वेंटिलेशन की कार्यवाही की गई। यह प्रक्रिया आधे घंटे में पूरी कर ली गई।