7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशुधन, कृषि व उद्योगों को बाढ़ से हुए नुकसान के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करे सरकार

-मानव सर्जित बाढ़ का आरोप, कांग्रेस ने की एसआईटी के गठन की मांग

2 min read
Google source verification
पशुधन, कृषि व उद्योगों को बाढ़ से हुए नुकसान के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करे सरकार

पशुधन, कृषि व उद्योगों को बाढ़ से हुए नुकसान के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करे सरकार

अहमदाबाद. दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों-भरुच, नर्मदा और वडोदरा में बाढ़ के कारण पशुधन, कृषि, उद्योग आदि में हुए नुकसान को लेकर विशेष पैकेज जारी करने की मांग कांग्रेस ने है। नर्मदा नदी में छोड़े गए पानी के कारण यह नुकसान हुआ है। इस बाढ़ को कांग्रेस ने मानव सर्जित बताया है। इस संबंध जज की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन करने की भी मांग की गई है।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता शैलेष परमार ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने पर पता चला कि लोगों को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मानव सर्जित आपदा से नर्मदा, भरुच व वडोदरा जिलों की कई तहसीलों में नुकसान हुआ है। भरुच जिले के शुकलतीर्थ, डांडिया बाजार, सुरवाड़ी, अंकलेश्वर के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया जिससे व्यापारियों के अलावा खेती और पशुधन का भी नुकसान हुआ है। इन दिनों भले ही बाढ़ का पानी उतर गया है लेकिन वहां कीचड़ और गंदगी की भरमार है।जिससे बीमारियां फैलने की भी आशंका है। संभावित महामारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य टीम भेजने और नुकसान का सर्वे कर प्रभावितों को नकदी के रूप में तत्काल विशेष पैकेज दिए जाने की मांग की गई है।पानी छोड़ने की पहले नहीं दी गई सूचना

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर पानी छोड़ा जाता है तो पहले से ही सूचना दी जाती थी, लेकिन इस बार एकाएक पानी छोड़ने के कारण काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से कृषि उत्पाद भी प्रभावित हुआ है। खास कर तीन जिलों में कृषि में ज्यादा नुकसान हुआ है।इस दौरान गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मतसिंह पटेल ने कहा कि लापरवाही के चलते लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा है। उनके अनुसार वडोदरा-भरूच-नर्मदा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की पीड़ा और समस्याएं सुनीं। उनके अनुसार कई जगहों पर अभी भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान गुजरात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बिमल शाह, महासचिव बलदेव लूणी समेत अनेक नेता शामिल रहे।