13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद, ऑरेंज अलर्ट

पारा 44 डिग्री , आज भी लू की चेतावनी

2 min read
Google source verification
गुजरात में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद, ऑरेंज अलर्ट

गुजरात में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद, ऑरेंज अलर्ट

अहमदाबाद. गुजरात में रविवार को भी अहमदाबाद में सबसे अधिक गर्मी रही। ऑरेंज अलर्ट के बीच तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप यथावत रहने की चेतावनी दी गई है।
अहमदाबाद शहर में सुबह दस बजे के बाद से ही गर्मी के कड़े तेवर रहे। दोपहर को चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवाओं से लग रहा था मानों अंगारे बरस रहे थे। इसके असर से दोपहर में सडक़ों और बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। मौसम विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि सोमवार को भी अहमदाबाद, गांधीनगर एवं कच्छ के कुछ भागों में लू का प्रकोप यथावत रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई गई है।
अहमदाबाद के बाद दूसरा सबसे अधिक गर्म कच्छ का कंडला रहा जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजकोट में 43, अमरेली में 42.9, सुरेन्द्रनगर में 42.8 और डीसा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इनके अलावा कच्छ के भुज में 41.2, वडोदरा में 41, सूरत में 34.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।


गुजरात में कोरोना के 18 मरीज, वडोदरा के 11

नए मरीजों की तुलना में आधे डिस्चार्ज

अहमदाबाद. गुजरात में रविवार को कोरोना के 18 मरीजों की पुष्टि हुई है इनमें वडोदरा जिले में सबसे अधिक हैं। 24 घंटे में नए मरीजों की तुलना में डिस्चार्ज की संख्या आधी रहने के कारण एक्टिव केस की संख्या 122 पर पहुंच गई।
राज्य में रविवार को कोरोना के सबसे अधिक 11 मरीज वडोदरा जिल मेें (शहर के नौ) दर्ज हुए हैं। इसके अलावा अहमदाबाद जिले में पांच, राजकोट एवं गांधीनगर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। राज्यभर में रविवार को नौ मरीज कोरोना से मुक्त हुए हैं उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। हाल में एक्टिव केस बढकऱ 122 हो गए हैं इनमें से में एक वेंटिलेटर पर है।