19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Ahmedabad शहर में 920 करोड़ से तैयार होगा आधुनिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, साइकिल ट्रैक, वॉकवे- आइकोनिक रोड भी
Play video

Ahmedabad शहर में 920 करोड़ से तैयार होगा आधुनिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, साइकिल ट्रैक, वॉकवे- आइकोनिक रोड भी

इन परियोजनाओं में चौड़े फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, साझा सार्वजनिक स्थल, बच्चों के खेल क्षेत्र, स्पोर्ट्स मूर्तियां और आर्ट इंस्टॉलेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा 6.60 किलोमीटर लंबे लॉ गार्डन प्रीसिंक्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर 99.90 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें संगठित पार्किंग, वेंडिंग ज़ोन, लैंडस्केप्ड वॉकवे और आधुनिक लाइटिंग की सुविधा होगी।

Google source verification

अहमदाबाद शहर की यातायात व्यवस्था और शहरी पहचान को नया स्वरूप देने के लिए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने 920 करोड़ रुपए से अधिक के रोड और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति दी है। प्रीसिंक्ट डेवलपमेंट, आइकॉनिक रोड, मॉडल रोड और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर समेत 50 किलोमीटर से अधिक लंबाई की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए शहर में आधुनिक फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ग्रीन जोन, स्मार्ट लाइटिंग और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

प्रीसिंक्ट डेवलपमेंट पर 334 करोड़ खर्च

मनपा ने 10.60 किलोमीटर लंबे प्रीसिंक्ट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनकी टेंडर वैल्यू 334.38 करोड़ रुपए है। इसमें मेट्रो रूट प्रीसिंक्ट, स्पोर्ट्स थीम प्रीसिंक्ट, एजुकेशनल नॉलेज सोसाइटी प्रीसिंक्ट और कनेक्टिविटी कॉरिडोर शामिल हैं।

आइकॉनिक रोड प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

मनपा ने 18 किलोमीटर लंबाई में छह प्रमुख सड़कों को अपग्रेड करने का काम शुरू किया है। इन परियोजनाओं पर 405.23 करोड़ रुपए का बजट है। इसके अलावा दो नए आइकोनिक रोड जो पकवान जंक्शन से मानसी सर्कल और एयरपोर्ट से डफनाला जंक्शन तक होंगे। इन पर क्रमशः 79.78 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन सड़कों पर फव्वारे, मूर्तियां, जॉगिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन बफर ज़ोन और पार्किंग की सुविधा होगी।

कई प्रमुख मार्गों को मिलेगा आधुनिक रूपमॉडल रोड प्रोजेक्ट के तहत कई प्रमुख मार्गों को आधुनिक स्वरूप देने की योजना है। इसमें केशव बाग, कराई रिंग रोड, ओढव फायर स्टेशन और प्रह्लादनगर फायर स्टेशन से एसजी हाइवे तक के मार्ग शामिल हैं।

साथ ही 10.23 किलोमीटर लंबे ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ओगणज सर्कल से दधीचि ब्रिज तक) का टेंडर भी जारी किया गया है। मनपा का कहना है कि इन परियोजनाओं से अहमदाबाद की पहचान और मजबूत होगी। यातायात सुगम होगा और पैदल यात्रियों व साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित ढांचा तैयार होगा।