
गुजरात में अहमदाबाद सबसे अधिक गर्म, पारा 43 डिग्री
अहमदाबाद./हिम्मतनगर. राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक गर्म शहर अहमदाबाद रहा जहां पारा ४३ डिग्री तक पहुंच गया। कड़ी धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाने का काम किया। जिसके चलते दोपहर के समय में शहर की सड़कों पर सूनापन भी देखा गया। मौसम विभाग ने राज्य के विविध भागों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तर गुजरात के ईडर में भी भीषण गगर्मी का आभास हुआ।
अहमदाबाद शहर में गुरुवार के मुकाबले तापमान में करीब तीन डिग्री की वृद्धि हुई। जिसके चलते सुबह से ही चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। इसके बाद दोपहर को तो गर्म हवाओं के कारण ऐसा लग रहा था मानों आकाश से अंगारे बरस रहे हों। उस दौरान शहर की सड़कों पर भी सूनापन लग रहा था। राज्य में अहमदाबाद के बाद राजधानी गांधीनगर दूसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, जहां तापमान ४२.४ डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तर गुजरात के डीसा और सौराष्ट्र के अमरेली में भी पारा ४२ डिग्री के पार रहा। साबरकांठा जिले में शुक्रवार को मौसम की सबसे अधिक गर्मी बताई जा रही है।
दूसरी ओर मौसम विभाग ने सोमवार से राज्य के विविध भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सोमवार से आगामी १६ अप्रेल तक उत्तर गुजरात बनासकांठा, साबरकांठा गुजरात रीजन के गांधीनगर, सूरत वडोदरा एवं सौराष्ट्र अमरेली में हल्की बारिश हो सकती है।
Published on:
12 Apr 2019 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
