अहमदाबाद. मणिपुर में महिलाओं के साथ किए गए अमानवीय कृत्य के विरोध में रविवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के पालडी क्षेत्र स्थित कोचरब आश्रम के निकट किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के कई महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।