
Ahmedabad. उत्तरप्रदेश के बरेली शहर से दिल्ली जा रहे आंगडिया पेेढ़ी कर्मचारी की 24 लाख रुपए भरी बैग चोरी करने वाले गिरोह का अहमदाबाद शहर की नरोडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। इनके पास से चुराए गए 24 लाख रुपए बरामद किए हैं। एक आरोपी फरार है।
आंगडिया पेढ़ी कर्मचारी ने चोरी की शिकायत उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में दर्ज कराई है। इस गुत्थी को सुलझा लिया है। पकड़े गए आरोपपोयं में ओढव निवासी भावेश महेरिया (33), गांधीनगर निवासी विष्णुजी उर्फ ढोलो राठौड़ (43) और महेसाणा निवाासी अशोक कुमार उर्फ विशाल उर्फ खोडो चावडा (30) शामिल हैं। एक आरोपी रोहन परमार फरार है।
रथयात्रा को देखते हुए इन दिनों पूरी शहर पुलिस वाहन चेकिंग और जांच में जुटी है। ऐसे में पीएसआई वी आर चौधरी और एच डी वाघेला की टीम नाना चिलोडा से शहर में प्रवेश करने वाले ब्रिज के पास तैनात थी। इसी समय तीन व्यक्ति वहां से बैग लेकर शंकास्पद हालत में गुजरते दिखे। जिससे तीनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। उनके बैग से पांच सौ और दो सौ के दर की नोट मिली। कुल 24 लाख रुपए मिलने पर तीनों को हिरासत में ले लिया। इस पर तीनों ने कबूला कि 17 जून को रात के समय बरेली से दिल्ली जा रही बस में बैठे आंगडिया कर्मचारी बैग ले कर जा रहा था। इसकी पहले से रैकी की और फिर मौका मिलते ही उसके बैग की चोरी कर ली। उसमें 24 लाख रुपए की नकदी थी। इसे लेकर ये सभी ओढव जा रहे थे। वहां इसका हिस्सा करने वाले थे। उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
Published on:
20 Jun 2025 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
