
अहमदाबाद मनपा की टीम की ओर से जब्त किया गया घी।
Ahmedabad. शहर के निकोल क्षेत्र में गाय का डुप्लीकेट घी बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। अहमदाबाद मनपा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर चित्रकूट आवास योजना के सामने स्थित रॉयल बंगले में दबिश दी। मनपा टीम को सूचना मिली थी कि यहां रामगोपाल कुंपावत नाम के व्यक्ति की ओर से मकान की पहली मंजिल पर किसी भी प्रकार की मंजूरी के बिना घी का उत्पादन किया जा रहा है। यह घी डुप्लीकेट है। इसके आधार पर मौके पर दबिश दी।
जांच में कई अनियमितताएं देखने को मिलीं।मनपा के तहत जांच में सामने आया कि यहां पर एफएसएसएआइ के तहत जरूरी लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं लिया गया था। उसके बिना ही धंधा किया जा रहा था। इसके अलावा यहां पर मंगलमूर्ति ब्रांड के नाम से गाय का घी तैयार किया जा रहा था, जिसकी जांच करने पर प्राथमिक जांच में पाया कि इसे वेजीटेबल फैट और पामोलीन तेल का मिश्रण करके तैयार किया जा रहा था। यह में यह गाय का घी डुप्लीकेट और मिलावटी है।
मनपा की टीम ने बताया कि इसके अलावा टीम ने कठवाडा वेद इंडस्टि्रयल पार्क दो में स्थित मुरलीधर फूड नाम की जगह को मैन्युफैक्चर एंड पैक्ड पाय के रूप में दर्शाया गया था। यहां पर उत्पादन करते थे और लैवल पर भी लगाया था। इसमें जो एफएसएसएआइ का लाइसेंस नंबर दर्शाया गया था उसकी तिथि बीत चुकी है। मौके से 500 ग्राम पैक जार एवं 100 मिली पैक जार में 400 किलोग्राम घी को सीज किया गया है। इसकी कीमत 1.60 लाख रुपए है। मौके से घी भरकर उसकी पैकिंग करने के लिए खाली 500 ग्राम के जार एवं पैकिंग करने के साधन, गैस, तपेला, बोतल, टब सीज किया है। इस मामले में टीम ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत गाय के घी (मंगलमूर्ति) 500 ग्राम पैक जार और 100 एमएल के पैक जार के नमूने लेकर जांच के लिए पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी में भेजा है।
Published on:
23 Apr 2026 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
