23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूड पॉइजनिंग से बीमार 25 लोग उपचाराधीन

दाहोद जिले की गरबाडा तहसील के अभलोड गांव में शादी समारोह के दौरान भोजन के बाद फूड पॉइजनिंग से बीमार 25 लोग उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार, अभलोड गांव निवासी भरत राठौड़ के घर शादी के आयोजन में बड़ी संख्या में गांव के लोग और मेहमान शामिल हुए। भोजन में आमरस और पनीर की सब्जी परोसी गई। भोजन करने के बादकई लोगों को दस्त और उल्टी की शिकायत होने लगी।

less than 1 minute read
Google source verification

22 अप्रेल को प्रका​शित खबर।

दाहोद के अभलोड गांव में पनीर, आमरस के नमूने एकत्र

गोधरा. दाहोद जिले की गरबाडा तहसील के अभलोड गांव में शादी समारोह के दौरान भोजन के बाद फूड पॉइजनिंग से बीमार 25 लोग उपचाराधीन हैं।
जानकारी के अनुसार, अभलोड गांव निवासी भरत राठौड़ के घर शादी के आयोजन में बड़ी संख्या में गांव के लोग और मेहमान शामिल हुए। भोजन में आमरस और पनीर की सब्जी परोसी गई। भोजन करने के बादकई लोगों को दस्त और उल्टी की शिकायत होने लगी।
स्थिति गंभीर होते ही मरीजों को तुरंत 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से दाहोद स्थित ज़ायडस अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अचानक बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्था करनी पड़ी।
घटना के अगले दिन बुधवार को ज़ायडस अस्पताल में भर्ती करीब 50 मरीजों में से 25 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य मरीज उपचाराधीन हैं। कुछ मरीज निजी अस्पतालों में भी इलाज करवा रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल खाद्य एवं औषध विभाग की टीम ने शादी में उपयोग किए गए पनीर और आमरस के नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग के सही कारण का पता लग सकेगा।