15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad police :अहमदाबाद पुलिस में दिवाली पर बड़ा बदलाव 1124 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Ahmedabad police : देर शाम अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लंबे समय से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। 1124 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया।

2 min read
Google source verification
अहमदाबाद पुलिस में दीवाली पर बड़ा बदलाव 1124 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Ahmedabad police :अहमदाबाद पुलिस में दीवाली पर बड़ा बदलाव 1124 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Ahmedabad police : अहमदाबाद में पुलिस विभाग में एक ही दिन में भारी बदलाव हुआ है। अहमदाबाद सिटी पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने देर शाम एक अहम फैसला लिया । जिसमें 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

शहर में पिछले 7 साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को शहर पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। पहले चरण में कुल 1124 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। फिर दूसरे चरण में अभी और भी पुलिसकर्मियों के तबादले होने की संभावना है। इस फैसले से खासकर कई पुलिसकर्मी जो अपने तबादले का इंतजार कर रहे थे, उनकी दिवाली संवर गई है। पर कई ऐसे भी थे जिन्हें इस तबादले से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है वे फैसला सुन थोड़ा दुखी भी हुए।

कल अचानक देर शाम पुलिस कमिश्नर ने तबादले का आदेश दिया था। इससे किसी की दिवाली बेहतर हुई तो किसी की बिगड़ी। पुलिस विभाग में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पुलिस विभाग में आए दिन तबादले और प्रमोशन दिए जा रहे हैं। फिर कुछ दिनों से पीएसआई, पीआई और अब पुलिस कर्मियों में हंगामा मचा हुआ है। पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने शहर में एक साथ 1124 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में बड़े पैमाने पर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई के तबादले शामिल हैं।

अहम बात यह है कि अहमदाबाद में स्पा सेंटरों पर छापेमारी के बीच पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिसमें अहमदाबाद शहर में 10 पीआई और 56 पीएसआई को बदलने का आदेश दिया गया था। हाल ही में राज्य में 538 जूनियर स्तर के एएसआई को अस्थायी रूप से पीएसआई के रूप में पदोन्नत किया गया है। इस फैसले से राज्य में पीएसआई की कमी को कम किया जा सकता है।