2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: 14 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार, अब तक की सबसे बड़ी जब्ती

-नरोडा पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर नरोडा पावर स्टेशन के पास से मुंबई निवासी आरोपी को पकड़ा, नाइजीरिया मूल का नागरिक व एक अन्य आरोपी,

2 min read
Google source verification
Naroda police

नरोडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. शहर के नरोडा क्षेत्र से पुलिस ने सात किलो की अब तक की सबसे बड़ी एमडी ड्रग्स (मेथाएम्फेटामाइन ड्रग्स) की जब्ती की। 14 करोड़ की कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ मुंंबई के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दो आरोपी फरार हैं। इनमें से एक नाइजीरियाई है।

सेक्टर दो के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडिशनल सीपी) जयपाल सिंह राठौड़ ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद साजिद शेख (48) जो मुंबई के अंधेरी वेस्ट इळाके में रहता है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग से सात किलो 84 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली।साथ ही एक फोन और 9820 नकदी भी पकड़ी गई। जब्त एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 14 करोड़ 16 लाख रुपए से ज्यादा है। (एडिशनल सीपी) राठौड़ ने कहा कि शहर में किसी थाने की पुलिस टीम की ओर से इतनी वजन की एमडी ड्रग्स जब्त करने की यह संभवत: अब तक की पहली कार्रवाई है।

जयपुर से लेकर आया था ड्रग्स, मुंबई ले जानी थी

राठौर ने बताया कि आरोपी की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि वह जयपुर शहर से ड्रग्स लेकर आया था जिसे लेकर वह मुंबई जाने वाला था। आरोपी मुंबई में रहने वाले एक नाइजीरियाई व्यक्ति क्यूबेन के साथ संपर्क में हैं जो कैरियर के रूप में काम करता है। क्यूबेन ने साजिद को 10 हजार रुपए देकर राजस्थान के जयपुर शहर भेजा था। यहां उसे जयपुर में सिंधी कैंप बस स्टैंड पर जाने को कहा गया था जहां पर एक व्यक्ति उसे एक पार्सल देने वाला था।

साजिद महाराष्ट्र से बस के जरिए जयपुर गया। वहां से मुंबई जाने वाला था, लेकिन मुंबई की सीधी बस नहीं मिलने के चलते उसने अहमदाबाद की बस पकड़ी। अहमदाबाद से वह मुंबई जाने वाला था। इस बीच नरोडा पुलिस को आरोपी के पास बड़े पैमाने में नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए नरोडा पावर स्टेशन के पास से उसे पकड़ लिया। इस मामले में क्यूबेन और जयपुर में ड्रग्स देने वाले व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है जिन्हें फरार घोषित किया गया है। राठौर ने कहा कि शहर में किसी थाने की पुलिस टीम की ओर से इतनी वजन की एमडी ड्रग्स जब्त करने की यह संभवत: अब तक की पहली कार्रवाई है।

10 से 15 दिन पहले अमृतसर से भी लाया था पार्सल

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि साजिद 10 से 15 दिन पहले अमृतसर भी गया था। वहां से भी ये एक पार्सल लेकर मुंबई गया था। इसमें भी ड्रग्स होने की संभावना है। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जांच की जा रही है।