9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सूदखोरों के विरुद्ध सीधे डीसीपी से कर सकेंगे शिकायत

Ahmedabad police start drive against money lenders -31 जनवरी तक शहर पुलिस ने छेड़ा है विशेष अभियान, पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

2 min read
Google source verification
Video: सूदखोरों के विरुद्ध सीधे डीसीपी से कर सकेंगे शिकायत

Video: सूदखोरों के विरुद्ध सीधे डीसीपी से कर सकेंगे शिकायत

Ahmedabad. शहर में यदि किसी व्यक्ति को सूदखोर (ब्याजखोर) की ओर से धमकी दी जा रही है। परेशान किया जा रहा है तो वह बिना किसी हिचक के उस सूदखोर की शिकायत सीधे अपने इलाके के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से कर सकते हैं।
शहर पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने शहर पुलिस को मिल रहीं सूदखोरों की ओर से प्रताडि़त किए जाने की घटनाओं को देखते हुए गुरुवार से ऐसे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान छेडऩ़े के निर्देश दिए हैं। शहर पुलिस के सभी सातों जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को ऐसे मामलों में त्वरित, योग्य कार्रवाई करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिससे यदि किसी ने सूदखोरों के विरुद्ध शिकायत की है और उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है तो उस संबंध में भी वे इसकी जानकारी भी डीसीपी को दे सकते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना महामारी के बाद ज्यादातर गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों ने किसी मजबूरीवश कर्ज लिया है, जिसकी भरपाई भी कर दी है, लेकिन ऊंचा ब्याज होने के चलते सूदखोर दिए गए कर्ज से दो गुना से भी ज्यादा राशि वसूल रहे हैं। अहमदाबाद में बीते 10 दिनों में सूदखोरों की जबरन वसूली से परेशान होकर दो लोग आत्महत्या भी कर चुके हैं।

2022 में मिलीं 230 शिकायतें
अहमदाबाद शहर पुलिस कंट्रोलरूम की पुलिस उपायुक्त कोमल व्यास ने बताया कि शहर पुलिस को 2022 में सूदखोरों की ओर से प्रताडि़त किए जाने, बहुत ज्यादा ब्याज वसूलने से जुड़ीं, सूदखोरी की 230 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 200 शिकायतों का निपटारा किया भी जा चुका है। शेष 30 शिकायतें हैं उन्हें भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। 31 जनवरी तक शहर का कोई व्यक्ति भी जिसे सूदखोरों की ओर से परेशान या प्रताडि़त किया जा रहा है वह बिना किसी डर के डीसीपी को शिकायत कर सकता है।

यहां करें शिकायत
जोन-1 डीसीपी को नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन के ऊपर बने कार्यालय पर, जोन-2 डीसीपी को कारंज थाने के ऊपर कार्यालय में, जोन-3 डीसीपी को कालूपुर रेलवे स्टेशन के सामने पांचकुवा कार्यालय पर, जोन-4 डीसीपी को शाहीबाग थाने के ऊपर कार्यालय में, जोन-5 को अमराईवाड़ी थाने के ऊपर कार्यालय में, जोन-6 कांकरिया देडकी गार्डन स्थित कार्यालय में, जोन-7 में सेटेलाइट पुलिस स्टेशन के पास स्थित कार्यालय में शिकायत की जा सकेगी।