27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद के बगीचे रात ११ बजे तक रहेंगे खुले

स्थायी समिति की बैठक में कई निर्णय

2 min read
Google source verification
Ahmedabad's garden will be open till 11 o'clock

file photo

अहमदाबाद. शहर के महानगरपालिका संचालित बगीचे शुक्रवार से रात ग्यारह बजे तक खुले रहेंगे। गुरुवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय किया
स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने बताया कि आमतौर पर बगीचों का बंद होने का समय रात दस बजे है लेकिन शुक्रवार से सभी बगीचे रात ग्यारह बजे तक खुले रहेंगे। बढ़ती गर्मी के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शहर के ब्रिजों के नीचे सीनियर सिटीजनों को गार्डन स्वरूप बैठक व्यवस्था की जाएगी। उनके अनुसार फिलहाल दस ब्रिजों में इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को हुई स्थाई समिति (स्टेंडिंग कमेटी) की बैठक में अन्य ३१ कार्यों को मंजूरी दी गई। इनमें मनपा संचालित ( एल.जी. वीएस एवं शारदाबेन ) अस्पतालों के मरीजों को दोनों समय में लगभग साठ रुपए में भोजन उपलब्ध कराने का मुद्दा भी है। बैठक में उस संस्था को मंजूरी दे दी है। सिविल अस्पताल के मरीजों को भी यह संस्था इसी कीमत में दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराती है।
२८ सर्विस सेंटरों पर कार्रवाई
स्थायी समिति के चेयरमैन पटेल ने कहा कि शहर में पानी बचाने का अभियान जारी है। महानगरपालिका ने पिछले दिनों ऐसे २८ सर्विस सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की है जो आपूर्ति किए जाने वाले पानी से सर्विस सेंटर चलाते हैं। इन सर्विस सेंटरों को सील भी किया है।
नारोल सर्किल होगा छोटा
शहर के नारौल में राष्ट्रीय राज मार्ग पर बना बड़ा सर्कल अब छोटा होगा। सामान्य से काफी बड़ा सर्कल होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। जिससे इस सर्कल को छोटा करने की मंजूरी ली गई है।
४६ पूर्व सैनिकों ने संभाली ड्यूटी
शहर में अतिक्रमण हटाते समय सुरक्षाकर्मियों की जरूरत को ध्यान में रखकर मनपा ने पूर्व सैनिकों के लिए ९० जगह आरक्षित की थीं। इनमें से ४७ ने कार्य संभाल लिया है। प्रवीण पटेल के अनुसार इन सुरक्षा कर्मियों को १५००० रुपए फिक्स वेतन चुकाया जाएगा।