
साइबर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी।
अहमदाबाद बीमार बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखे केयर टेकर ने बुजुर्ग की सेवा करने के दौरान किसी प्रकार से बुजुर्ग के एटीएम कार्ड चोरी कर लिया और उसका पिन नंबर जान लिया। इसके बाद उसने अलग-अलग जगहों से बारी-बारी करके बुजुर्ग के बैंक खाते से 15.97 लाख रुपए पार कर दिए।
बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद भी उनके बैंक खाते से एटीएम के जरिए रुपए निकालने का सिलसिला जारी रहा तो बुजुर्ग के पुत्र को शंका हुई, जिससे उन्होंने इस संबंध में साइबर क्राइम ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज कराई।अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच करते हुए आरोपी केयर टेकर हितेश चुराना को गिरफ्तार कर लिया है।
साइबर क्राइम ब्रांच के तहत वासणा इलाके में मणिरत्नम बंगला निवासी धनंजय सिंह वाघेला (58) ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उन्होंने वासणा में बैरेज रोड पर स्थित श्रेयश फ्लैट में रहने वाले उनके पिता सुरेन्द्र सिंह के बीमार रहने के चलते उनकी देखभाल के लिए एडविनो हेल्थ केयर कंपनी वस्त्रापुर का संपर्क कर केयरटेकर रखा था। अलग अलग केयरटेकर देखभाल के लिए आए थे। कुछ समय पहले उनके पिता का निधन हो गया। उसके बाद भी उनके बैंक खाते से अलग अलग जगह स्थित एटीएम से रुपए निकल रहे थे। पता चला कि उनका एटीएम कार्ड भी गायब है। दो अगस्त से सात अगस्त के दौरान आरोपी ने एटीएम कार्ड की मदद से अलग अलग एटीएम से 15.79 लाख रुपए निकाल लिए। सुरेन्द्र सिंह ने हितेश चुनारा नाम के केयर टेकर पर शंका जताई थी।
साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच कर आरोपी हितेश चुनारा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसने बुजुर्ग सुरेन्द्र सिंह की सेवा के दौरान उनका विश्वासजीत कर उनके पास से एटीएम कार्ड एवं उसका पिन नंबर जान लिया था। जिसे लेकर उसने खाते से 15.97 लाख रुपए निकाल लिए थे।
Published on:
30 Aug 2024 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
