15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad video: फैंसी नंबर प्लेट वालों के विरुद्ध सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में 123 दुपहिया वाहन जप्त

Ahmedabad Traffic police detained 123 bike due to fancy number plate

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad video: फैंसी नंबर प्लेट वालों के विरुद्ध सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में 123 दुपहिया वाहन जप्त

Ahmedabad video: फैंसी नंबर प्लेट वालों के विरुद्ध सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में 123 दुपहिया वाहन जप्त,Ahmedabad video: फैंसी नंबर प्लेट वालों के विरुद्ध सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में 123 दुपहिया वाहन जप्त,Ahmedabad video: फैंसी नंबर प्लेट वालों के विरुद्ध सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में 123 दुपहिया वाहन जप्त

अहमदाबाद. शहर यातायात पुलिस ने फैंसी नंबर प्लेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान छेड़ा है। जिसके तहत एक ही दिन में शहर के पूर्वी इलाके के अलग-अलग क्षेत्रों से 123 दुपहिया वाहनों को जप्त किया गया है। ये ऐसे वाहन हैं, जिनकी नंबर प्लेट एचएसआरपी नंबर प्लेट की ना होकर फैंशी नंबर प्लेट थी। इसमें से कुछ वाहन तो ऐसे भी हैं जिन पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। उसकी जगह कोई नाम और कोई चिन्ह बनाया हुआ था।शहर ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सफीन हसन के अनुसार फैंसी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध शनिवार को एक अभियान छेड़ा गया था।

पूर्वी पट्टे के इलाकों में छेड़े गए इस अभियान के तहत एककी दिन में 123 दुपहिया वाहनों को जप्त किया गया। इन पर फैंसी नंबर प्लेट लगाई गई थी। नियम के अनुसार वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगानी जरूरी है, लेकिन उसकी जगह वाहनों पर कुछ अलग ही प्रकार की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। कुछ वाहनों में नंबर प्लेट नहीं थी तो कुछ में टूटी हुई नंबर प्लेट थी।

पुलिस की ओर से जप्त की गई बाइकों में गोगा सरकार, किसी में जय भैरवजी, किसी में सिर्फ ओम लिखा हुआ था। शहर पुलिस के अनुसार वाहन चालकों को आरटीओ मान्य नंबर प्लेट ही वाहनों पर लगानी हैं। फैंसी नंबर प्लेट लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।