24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद-वीरमगाम हाईवे बंद, वाहन चालक परेशान

अहमदाबाद शहर, जिला और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भारी बारिश होने और उसके बाद शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने से कई मार्गों पर जल भराव हो गया। इसके चलते पुलिस को अहमदाबाद-साणंद
2 min read
Google source verification
Ahmedabad Maliya highway

अहमदाबाद मालिया हाईवे का एक मार्ग जल भराव के चलते बंद करना पड़ा।

Ahmedabad. शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी भारी बारिश हुई है। इसके चलते शुक्रवार रात को अहमदाबाद-साणंद-वीरमगाम हाईवे बंद कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर अहमदाबाद मालिया हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा है। बगोदरा-सनाथल हाईवे भी शुक्रवार को ब्लॉक किया गया है। गुरुवार मध्यरात्रि को अहमदाबाद- राजकोट हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया। इसके चलते इन मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी जा रही है। वाहन चालक परेशान नजर आए।

शहर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश जाट के अनुसार लगातार बारिश के कारण तेज जलप्रवाह होने से शुक्रवार रात को अहमदाबाद-वीरमगाम हाईवे को एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से साणंद से वीरमगाम तथा वीरमगाम से साणंद जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस हाईवे पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण इस मार्ग पर वाहन चलाना फिलहाल सुरक्षित नहीं है। इसलिए अगले आदेश तक पूरे हाईवे को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग का उपयोग न करें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। हालात सामान्य होने के बाद ही हाईवे को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा।

गुरुवार को भारी बारिश के चलते रात के समय अहमदाबाद-राजकोट हाईवे के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। इसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस को गुरुवार देर रात ही यह हाईवे बंद करना पड़ा। इसकी जगह वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग घोषित किया है। इन दोनों शहरों के बीच यातायात करने वाले लोगों, वाहनों को सनाथल से अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे होते हुए वेजलका इंटरचेंज और वहां से बगोदरा की ओर बढ़ते हुए राजकोट के लिए यात्रा करने को कहा है। पूरा ट्रैफिक इसी मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

उधर राजकोट से अहमदाबाद आने वालों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग घोषित किया है। ऐसे वाहनों को राजकोट से बगोदरा पहुंचकर वेजलका इंटरचेंज के रास्ते अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे का उपयोग करते हुए सनाथल होते हुए अहमदाबाद शहर पहुंचने को कहा गया है। पुलिस ने रूट मैप भी जारी किया है, जिसमें स्पष्ट किया है कि यह वैकल्पिक मार्ग जलभराव वाले हिस्से से बचाते हुए सुरक्षित आवाजाही के लिए बेहतर है। बगोदरा-सनाथल हाईवे पर भी जल भराव के चलते उसे भी ब्लॉक किया गया है।

अहमदाबाद मालिया हाईवे की एक साइड बंद

उधर अहमदाबाद मालिया हाईवे पर भी शुक्रवार को जल भराव की स्थिति रही। इसके चलते इस हाईवे का एक मार्ग वाहनों के लिए बंद करना पड़ा। हाईवे पर जमा पानी को जेसीबी की मदद से निकालने की कोशिश जारी है। ट्रैफिक को एक ही दिशा में चलाया जा रहा है।