9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइसीएआइ इंटरमीडिएट में चमके अहमदाबादी, टॉप-50 में सात

Ahmedabad. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की ओर से जनवरी 2026 में ली गई सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में अहमदाबाद सेंटर के विद्यार्थी देशभर में चमके हैं। सेंटर के सात विद्यार्थियों ने देश के टॉप-50 विद्यार्थियों की सूची में जगह […]

less than 1 minute read
Google source verification
ICAI Ahmedabad

आइसीएआइ अहमदाबाद

Ahmedabad. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की ओर से जनवरी 2026 में ली गई सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में अहमदाबाद सेंटर के विद्यार्थी देशभर में चमके हैं। सेंटर के सात विद्यार्थियों ने देश के टॉप-50 विद्यार्थियों की सूची में जगह बनाने में सफलता पाई है।

आइसीएआइ अहमदाबाद सेंटर के तहत जनवरी 2026 में ली गई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 1433 विद्यार्थियों ने दी थी, जिसमें से 189 पास हुए हैं। परिणाम 13.19 प्रतिशत रहा। ग्रुप वन में परीक्षा देने वाले 1487 मेंसे 246 विद्यार्थी और ग्रुप दो में 701 में 146 विद्यार्थी पास हुए हैं। फाउंडेशन कोर्स की बात करें तो परीक्षा देने वाले 3937 विद्यार्थियों में से 809 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परिणाम 20.55 प्रतिशत रहा। सीए इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया का परिणाम 9.39 प्रतिशत जबकि फाउंडेशन का परिणाम 19.23 प्रतिशत रहा।

इंटरमीडिएट में इन विद्यार्थियों ने पाई रैंक

छात्र-ऑल इंडिया रैंक

बरुन अग्रवाल-17

गौरव प्रजापति-29

करण हरवाणी -34

नेहा गुप्ता-42

कनिष्का शाह-46

ऋषभ मेहता-46

वैभव सखवाळा-50