
आजवा सरोवर व विश्वामित्री का जलस्तर घटा, वडोदरा में कम होने लगा पानी
वडोदरा. शहर में बुधवार को हुई २० इंच बारिश के चलते बाढ़ के हालात के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर है। आजवा सरोवर का जल स्तर घटने और विश्वामित्री नदी सहित आस-पास के क्षेत्रों में पानी कम होने लगा है। शुक्रवार को पानी उतरने से प्रशासन के साथ-साथ लोगों ने भी राहत की सांस ली।
आजवा का पानी विश्वामित्री में छोडऩे के कारण नदी में रहने वाले मगरमच्छ भी अनेक क्षेत्रों में घुस गए थे, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच, शुक्रवार दोपहर को पुन: बारिश शुरू होने पर प्रशासन के साथ-साथ शहरीजनों को फिर थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन करीब एक इंच पानी गिरने के बाद बारिश थमने से सभी ने राहत महसूस की।
शुक्रवार शाम ७ बजे विश्वामित्री का जलस्तर घटकर ३१.१५ फीट पर एवं आजवा सरोवर का जलस्तर २११.९५ फीट पर आने से राहत मिली है। इससे पूर्व, आजवा सरोवर का जलस्तर २१३ फीट पर पहुंच गया था। इस कारण सरोवर के ६२ दरवाजे खोलने पड़े थे। सभी दरवाजे २११ फीट के स्तर पर रखे गए हैं। ऐसे में जब जल स्तर २११ फीट पर होगा तो सभी दरवाजों से पानी निकलना बंद हो जाएगा। फिलहाल विश्वामित्री नदी में ३०९४ क्युसेक पानी की आवक हो रही है। सरकारी नियमानुसार १५ अगस्त तक आजवा सरोवर में २११ फीट से ज्यादा पानी का संग्रह नहीं कर सकते।
विश्वामित्री नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर
विश्वामित्री नदी व आजवा सरोवर का जल स्तर कम होने के कारण शहर के आराधना सिनेमा, एसएसजी अस्पताल, जेल रोड, अकोटा गाय सर्कल, अकोटा गार्डन, मुंजमहुडा, अक्षर चौक सहित क्षेत्रों में भरा पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे लोगों ने राहत महसूस कर रहे हैं। उधर, विश्वामित्री नदी का जल स्तर भले ही कम हुआ है, लेकिन अभी भी वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में विश्वामित्री नदी के तटीय क्षेत्रों सयाजीगंज, अकोटा, रेलवे स्टेशन, जेतलपुर एवं अलकापुरी नाला, समा क्षेत्र, कारेलीबाग, मुंजमहुडा आदि क्षेत्रों में अभी भी पानी भरा है।
Published on:
02 Aug 2019 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
