8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले, ‘आप’ का कोई जनाधार नहीं कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से’

Alok Sharma, Congress Spokesperson, AAP, BJP

2 min read
Google source verification
Gujarat: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले, 'आप' का कोई जनाधार नहीं  कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से’

Gujarat: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले, 'आप' का कोई जनाधार नहीं कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से’

Alok Sharma says: AAP has no base, Congress is in direct fight with BJP

उदय पटेल/ओम प्रकाश शर्मा

गुजरात विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। प्रथम चरण की 89 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। राज्य भर में चुनावी माहौल गरमा गया है। इस चुनावी गहमागहमी के बीच पत्रिका ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा से कई मुद्दों पर बातचीत की। पेश है इस बातचीत के कुछ अंश:

1) सवाल: किन मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुनाव में जा रही है?

जवाब: कांग्रेस दो ट्रैक पर काम कर रही है। एक तो हम आठ वचनों पर काम कर रहे हैं और दूसरा भाजपा के 27 साल के मिस रूल को लेकर भी मुद्दे उठा रही है।

2) सवाल: कांग्रेस दबे-चुपके प्रचार में लगी है। ऐसा आरोप पीएम लगा रहे हैं। पार्टी पीएम पर कोई पर्सनल अटैक भी नहीं कर रही है। किस तरह की रणनीति है?

जवाब: यह हमारी रणनीति का हिस्सा है। हमने ग्राउंड लेवल, बूथ लेवल तमाम चीजें काबू की है। चुनाव को हमने किसी भी तरीके से सांप्रदायिक रंग में रंगने से रोका है। भाजपा यहां पर बिल्कुल फेल है। मोरबी भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है।
कोरोना प्रबंधन में विफलता अपने आप में गुजरात मॉडल की पोल खोलता है। 6 हजार से ज्यादा स्कूल बंद हो गए। व्यापारी जीएसटी को लेकर परेशान है। महंगाई-बेरोजगारी चरम पर है। डबल इंजन में से एक इंजन अपने सारे डिब्बों के साथ वर्कशॉप में खड़ा है। 22 पेपर आउट हुए और 28 आंदोलन चल रहे हैं।
इनके पास दो ही चीजें बचती हैं-एक प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे को भुनाना और चुनाव को सांप्रदायिक रंग देना। उधर देश भुखमरी के इंडेक्स में और प्रति व्यक्ति आय में बंगलादेश से भी पीछे हैं। देश के साथ-साथ गुजरात पर कर्जा बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी का आलम यह है कि 45 वर्ष की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

3) सवाल: इतनी बातों के बावजूद कांग्रेस पिछले तीन दशक से सत्ता से बाहर है। ऐसा क्यों?

जवाब: कहीं न कहीं कांग्रेस में कमी जरूर रही है। पिछली बार जनता ने हमें लगभग 80 81 एमएलए दे दिए, तो ये कम तो नहीं हैं। गुजरात की जनता ने हमेशा भरोसा और भरपूर प्यार दिया है।

4) सवाल: इस बार पहली बार त्रिकोणीय संघर्ष की बात है। भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी मुकाबले में है। आप क्या मानते हैं?

जवाब: कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। हमारा सीधा मुकाबला भाजपा से है।

5) सवाल: आम आदमी पार्टी का यहां आप कितना आधार मानते हैं?

जवाब: यहां पर आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है। उत्तराखंड में इससे ज्यादा माहौल बना रखा था। वहां के सीएम कैंडिेडेट आज भाजपा के प्रवक्ता बन बैठे हैं। गोवा में पार्टी के सीएम कैंडिडेट की जमानत जब्त हो गई। यहां के पार्टी का सीएम चेहरा किस सीट से जीतेंगे?

5) सवाल: 43 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। शेष प्रत्याशियों की सूची कब तक आएगी?

जवाब: 2 दिन के भीतर एक और लिस्ट आ रही है। प्रत्याशियों को चुनने में कई फैक्टर हैं। इनमें विनेबिलिटी, युवा सहित अन्य फैक्टर भी है। हमने भाजपा की तरह कोई मानदंड तय नहीं किया है।