17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनआइडी अब सेमीकंडक्टर चिप सहित हाई-टेक डिज़ाइन के क्षेत्रों में भी अपनी पहुंच का करेगा विस्तार

-केन्द्रीय गृहमंत्री ने गांधीनगर में एनआइडी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर का किया उद्घाटन, बोले, एनआइडी का उद्देश्य देश में डिज़ाइन की संस्कृति को बढ़ावा देना और इसके कॉमर्शियल पोटेंशियल को शत-प्रतिशत साकार करना है। संस्थान का यह सेंटर डिज़ाइन के प्रति लगाव रखने वाली प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, चाहे इंडस्ट्रियल पार्क हो या किसी तकनीकी परियोजना का विकास, डिज़ाइन की विधा भारत में पहले से मौजूद है, केवल इसे पहचानने और एक्सप्लोर करने की आवश्यकता है। संगीत हो, डिज़ाइन हो या कोई अन्य कला, किसी भी क्षेत्र के पोटेंशियल को शत-प्रतिशत एक्सप्लोर उसे एक करियर के रूप में अपना कर ही किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
NID Incubation and Innovation Centre

एनआइडी के गांधीनगर परिसर में इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर का केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया।

Ahmedabad. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआइडी) परिसर में इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर (आइआइसी) का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि संस्थान को डिजाइन को अपना करियर बनाने वाले युवाओं की चिंता दूर करने की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी। इसके लिए एक अलग वर्टिकल तैयार करना होगा, क्योंकि यहां डिजाइन वाले लोग होते हैं, कमर्शियलाइजेशन करने वाले लोग नहीं होते। संस्थान को आगामी दिनों में दोनों क्षेत्रों के लोगों को साथ लाना होगा। तभी जाकर देश में डिजाइन के 100%पोटेंशियल को हम एक्सप्लोर कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में डिजाइन का महत्व है। किसी बड़े इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण में भी डिजाइन की जरूरत है। हाई-टेक डिजाइन के क्षेत्र में हमें आगे बढ़ना होगा। चाहे सेमीकंडक्टर हो या चिप हो। उन सभी क्षेत्रों को एक्सप्लोर करना होगा, जिनमें डिजाइन का गुण, स्वभाव और रुचि है। इन क्षेत्रों को करियर से जोड़ने का काम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन को करना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि समाज और जीवन के हर क्षेत्र में डिजाइन कैसे आए और डिजाइन का फायदा हर क्षेत्र को कैसे हो, इसके लिए भी काफी काम करने की जरूरत है। पाटन का पटोला देख चुके लोगों को मालूम होगा कि कितनी बखूबी, बारीकी और वैज्ञानिक तरीके से उसे डिजाइन किया गया है। इतनी साइंटिफिक डिजाइन शायद ही कहीं हुई होगी, खासकर रंगों के मेल के साथ।

उन्होंने कहा कि एनआइडी रचनात्मकता, इनोवेशन और उद्यमिता को जोड़ने वाला संस्थान है। एनआइडी की स्थापना गुजरात में इसलिए की गई है कि आपकी विधा और कला की कमर्शियल संभावना 100%एक्सप्लोर की जा सके।संस्थान को इस क्षेत्र में परिमार्जन को बढ़ावा देना होगा।

डिजाइन से ही आगे बढ़ सकता है देश: सीएम

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि क्रिएटिविटी, इनोवेशन और डिजाइन से ही कोई देश वैश्विक स्पर्धा में आगे बढ़ सकता है। राज्य सरकार युवाओं के टैलेंट, क्रिएटिविटी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम: गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयुष गोयल ने कहा कि भारत दुनिया कातीसरा बसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्म है। डिजिटल कनेक्टिविटी के जरिए अंतिम छोर के युवा भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं।