5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आणंद : कांग्रेस के पूर्व पार्षद की हत्या के आरोपी अयान को जेल भेजा

मुख्य आरोपी फैजल मलेक का आज पूरा होगा रिमांड, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस आणंद. तहसील के बाकरोल में आणंद नपा के कांग्रेस के पूर्व पार्षद इकबाल मलेक की हत्या के एक आरोपी अयान मलेक का चार दिन की रिमांड पूरा हो गया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करने पर आणंद उप-कारागार भेजने का […]

2 min read
Google source verification

मुख्य आरोपी फैजल मलेक का आज पूरा होगा रिमांड, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

आणंद. तहसील के बाकरोल में आणंद नपा के कांग्रेस के पूर्व पार्षद इकबाल मलेक की हत्या के एक आरोपी अयान मलेक का चार दिन की रिमांड पूरा हो गया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करने पर आणंद उप-कारागार भेजने का आदेश दिया गया। मुख्य आरोपी फैजल मलेक का रिमांड मंगलवार को पूरा होने पर उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
वल्लभ विद्यानगर पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अयान मलेक ने कबूल किया है कि वह और फैजल मलेक बाइक से बाकरोल के गोया तालाब के पास पहुंचे थे। ढाई साल पहले एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पिटाई कर जुलूस निकालने की रंजिश में फैजल मलेक ने सुबह की सैर कर रहे आणंद नपा के कांग्रेस के पूर्व पार्षद इकबाल मलेक पर चाकू से हमला किया। प्रतिकार करने और उसके हाथ से चाकू छीनने की कोशिश में हाथापाई हुई। जिससे फैजल की दोनों हथेलियों में चोटें आईं।
दूसरी ओर, अयान ने गुप्ती से इकबाल के पेट में दो बार वार किया, जिससे लहूलुहान अवस्था में वे ज़मीन पर गिर गए। इसके बाद वह उन पर चढ़ गया और गर्दन पर चाकू से वार कर कर दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल इकबाल ने दम तोड़ दिया। दोनों नडियाद हाइवे पर एक ढाबे पर गए। वहां दोनों ने अपने खून से सने कपड़े बदले और बाइक से निकले। रास्ते में असलाली में बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर असलाली में एक सुरक्षित जगह पर खड़ी कर दी। वहां से रिक्शा से अहमदाबाद गए और अस्पताल में इलाज कराया।
विद्या नगर पुलिस ने पूर्व कांग्रेस पार्षद इकबाल उर्फ बाला मलेक की हत्या करने वाले फैजल मलेक और अयान मलेक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अयान को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 25 अगस्त तक का रिमांड मंजूर किया था। फैजल के दोनों हाथों में चोटें आई थीं। उसे आणंद के पास करमसद के अस्पताल में सर्जरी के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसका 26 अगस्त तक का रिमांड मंजूर किया है।