1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद-मुंबई के बीच कल से दौड़ेगी और एक वंदे भारत ट्रेन

-जामनगर तक दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन ओखा तक जाएगी -पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद-मुंबई के बीच कल से दौड़ेगी और एक वंदे भारत ट्रेन

अहमदाबाद-मुंबई के बीच कल से दौड़ेगी और एक वंदे भारत ट्रेन

अहमदाबाद से मुंबई के बीच अब और एक वंदे भारत ट्रेन मंगलवार से दौड़ेगी। अहमदाबाद से दौड़ने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। इस ट्रेन के माध्यम से मुंबई तक का सफर लगभग पांच घंटे में पूरा किया जा सकेगा। अहमदाबाद से जामनगर तक दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को ओखा तक बढ़ाने की भी मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को विविध रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि विभिन्न परियोजनाओं में गुजरात में भुज- दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस की शुरुआत होगी। एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल, गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, गुड्स शेड, स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बीच मंगलवार से चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.10 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेंगी, जो मुंबई सेंट्रल उसी दिन सुबह 11.35 बजे पहुंच जाएगी। मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए शाम 3.55 बजे वंदे भारत ट्रेन रवाना होगी। उनके अनुसार इस ट्रेन के माध्यम से मुंबई तक का सफर पांच घंटे में तय कर लिया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों की मांग को ध्यान में रखकर भारतीय रेलवे ने जामनगर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को ओखा तक बढ़ाने की मंजूरी भी दी है, जिससे अब यह ट्रेन द्वारका तक दौड़ेगी। इससेे अहमदाबाद से द्वारका और मुंबई से द्वारका के बीच तक का सफर भी वंदे भारत ट्रेन के जरिए किया जा सकेगा।