4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह मिलेगी 1000 रुपए सम्मान राशि: केजरीवाल

Arvind kejriwal gives guarantee for women of Gujarat रक्षाबंधन पर केजरीवाल ने महिलाओं से किया वादा  

2 min read
Google source verification
Gujarat: सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह मिलेगी 1000 रुपए सम्मान राशि: केजरीवाल

Gujarat: सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह मिलेगी 1000 रुपए सम्मान राशि: केजरीवाल

Ahmedabad. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पूर्व बुधवार को अहमदाबाद में गुजरात की महिलाओं से एक अहम वादा किया। उन्होंने अहमदाबाद के श्री शक्ति कन्वेंशन हॉल में आयोजित टाउनहॉल कार्यक्रम में कहा कि गुजरात में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल के ऊपर की हर महिला को उनके बैंक अकाउंट में हर महीने 1000 रुपए सम्मान राशि के रूप में दिए जाएंगे। यह कोई फ्री की रेवड़ी नहीं है, यह महिलाओं का अधिकार है। यह महिलाओं का पैसा है, इसलिए महिलाओं को वापस मिलना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि महिलाओं को यह हजार रुपए क्यों दिए जा रहे हैं? इसका जवाब है कि ऐसी बहुत सारी बेटियों को वे जानते हैं जो 18 साल से ज्यादा की उम्र की हंै। पढ़ाई लिखाई में तेज हैं, जिसका कॉलेज में एडमिशन हो गया है, लेकिन कॉलेज आने-जाने के लिए पैसे नहीं है। इस वजह से उनकी पढ़ाई छूट जाती है। फीस भरने के लिए पैसे नहीं होते, जिससे पढ़ाई छूट जाती है। इस हजार रुपए की मदद से उन्हें उनकी पढ़ाई पूरी करने में काफी मदद मिलेगी।
केजरीवाल ने कहा कि विवाहित महिलाओं को इस महंगाई के बीच घर चलाने में थोड़ी मदद मिलेगी। ऐसी महिलाओं कि जिनके पति की तनख्वाह बढ़ नहीं रही लेकिन घर के खर्चे बढ़ रहे हैं। अगर उनको हजार रुपए दिए जाएंगे तो वह अपने बच्चों को अच्छा पौष्टिक खाना खिला पाएंगी। कई महिलाओं के पास पैसे नहीं होते हैं तो उन्हें अपने पति-बेटे से पैसे मांगने पड़ते हैं, कई बार मिलते हैं और कई बार नहीं मिलते तब वह दुखी हो जाती है। ऐसे में उनके हाथ में हजार रुपए देंगे तो उनको अपने पति या बेटे की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। माताओं और बहनों के हाथ में यह हजार रुपए देने से हमारी अर्थव्यवस्था पर भी बहुत ही सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे कुपोषण से लडऩे में भी मदद मिलेगी। कुपोषण को दूर करने के लिए यही सबसे अच्छी योजना है।
इस कार्यक्रम में पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक, प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाबसिंह यादव, नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी, जॉइंट सेक्रेटरी इंद्रनील राज्यगुरू, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग उपस्थित रहे।

पुलिस कर्मचारियों को देंगे सबसे अच्छी तनख्वाह: केजरीवाल

अहमदाबाद. अरविंद केजरीवाल ने टाउन हॉल कार्यक्रम में एक पुलिसकर्मी की बेटी के खत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर गुजरात पुलिस के कर्मचारियों को अच्छी तनख्वाह दी जाएगी। उनके काम करने के समय में सुधार लाएंगे। उसके बाद अभी वह जितने अच्छे तरीके से गुजरात की सुरक्षा कर रहे हैं, उससे भी ज्यादा अच्छे तरीके से वह गुजरात की और गुजरात के लोगों की रक्षा करेंगे।