27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी संरक्षण गृह की आश्रित महिलाओं की विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी

assistance, gujarat government, rescue, women; राज्य सरकार का अहम निर्णय

less than 1 minute read
Google source verification
नारी संरक्षण गृह की आश्रित महिलाओं की विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी

नारी संरक्षण गृह की आश्रित महिलाओं की विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी

गांधीनगर. नारी संरक्षण गृह, केन्द्र तथा ग्रांटेड प्रिवेन्टिव रेस्क्यू सेन्टर में आश्रित महिलाओं के विवाह सहायता राशि में बढोतरी की गई है। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भानूबेन बाबरिया ने राज्य सरकार के इस अहम निर्णय की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जहां इन आश्रित महिलाओं को पुन: जीवन के लिए राज्य सरकार से विवाह सहायता के तौर पर 20 हजार रुपए मिलते थे, जो अब बढ़कर 1 लाख 50 हजार हो गया है। बजट में इसकी घोषणा की गई थी। मंत्री बाबरिया ने बजट में घोषित राशि को लेकर भावनगर के नारी संरक्षण गृह की बेटी को यह ऑनलाइन सहायता दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक निर्णय किए हैं। बजट जो नई घोषणा की गई उसका अमल प्रारंभ हो गया है। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से संचालित नारी संरक्षण गृह, ग्रांटेड प्रिवेन्टीव रेस्क्यू सेन्टर में आश्रित महिलाएं सम्मान से जी सकें इसके लिए विवाह सहायता के तौर पर 20 हजार रुपए की सहायता चुकाई जाती थी, जिसमें इस वर्ष 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री की ओर से महिला कल्याणोन्मुखी उदार नीति से यह एक अहम निर्णय किया गया है। इसके मद्देनजर आश्रित महिला को विवाह सहायता राशि 20 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख पचास रुपए करने का निर्णय किया गया है, जिसमें पचास हजार रुपए आश्रित महिला के बैंक खाते में सीधे जमा होंगे। पचास हजार नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और पचास हजार रुपए विवाह पर खर्च किए जाएंगे।