5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यभर में वितरित की जाएंगी आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधियां

ayurvedic, homeopathic, medicine, CM vijay rupani, immunity booster: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोर कमेटी में हुआ निर्णय

2 min read
Google source verification
राज्यभर में वितरित की जाएंगी आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधियां

राज्यभर में वितरित की जाएंगी आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधियां

गांधीनगर. कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने और आमजन में रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने के लिए साठ हजार किलोग्राम आयुर्वेदिक और दस लाख डोज होम्योपैथिक औषधियों को वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विजयरुपाणी की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया।

गुजरात की जनता में रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाकर कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जीतने के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने स्वास्थ्य विभाग और आयुष आयुर्वेद विभाग को उपाय और कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री रुपाणी ने गुजरात में साठ हजार किलोग्राम आयुर्वेद और दस लाख डोज होम्योपैथी औषधियों का ऑर्डर दिया है, जिसो राज्यभर में वितरित किया जाएगा।

राज्य में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नियमित तौर पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक होती है, जिसमें सोमवार को ये औषधियां खरीदने लिए आयुष और स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए हैं। इसके लिए आयुष विभाग ने ऑर्डर दे दिया है। रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद औषधियां बढऩे में अहम योगदान है। इसके बेहतर परिणाम भी मिले हैं। इसके मद्देनजर ही मुख्यमंत्री रुपाणी ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी आयुर्वेद -होम्योपैथी औषधियों के उपयोग से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने का प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार राज्यभर में 33 जिलों के लिए 29,700 किलोग्राम अमृत पेय काढ़ा, संशमनी वटी का 30 हजार किलोग्राम एवं आर्सेनिक एलबम-30 के दस लाख डोज राज्य सरकार विभिन्न संस्था, संगठन, केन्द्र सरकार से प्राप्त करेगी।

आयुर्वेद औषधियों के वितरण की व्यवस्था भी जिला, तालुका और ग्रामीणस्तर तक सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मार्गदर्शन दिया। इसके मुताबिक तलाटी, सरपंच, आशावर्कर और सेवा संस्थाओं के जरिए इन औषधियों को जन-जन तक वितरण किया जाएगा।

गुजरात में कोरोना की पहली लहर में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से 90 लाख परिवारों के लिए आर्सेनिक एलबम के डोज, 78 हजार किलोग्राम अमृत पेय काढ़ा और 85 हजार किलोग्राम संशमनी वटी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में गत वर्ष छह मार्च से इन औषधियों का वितरण प्रारंभ किया गया था। अब तक 22 अप्रेल तक 10.77 करोड़ अमृत पेय काढ़ा डोज लाभार्थी और 82.70 लाख संशमनी वटी और छह करोड़ 35 लाख आर्सेनिक एलबम -30 लाभार्थियों को रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने के लिए वितरित किया गया।