बालवाटिका में स्नो पार्क, वैक्स म्यूजियम, शू हाउस, लेजी रिवर, ग्लो हाउस, मिरर हाउस, ट्रैफिक पार्क जैसे कई आकर्षण बनाए जाऐंगे। किड्स गो कार्ड और मड बाइक की सुविधा भी यहां पर सुनिश्चित की जाएगी। बाल वाटिका के प्रवेश द्वार को चिल्ड्रन की थीम पर नए सिरे से तैयार किया जाएगा। अंदर प्रवेश करने के साथ ही बच्चों को उनके पसंदीदा किरदार व प्राणियों के पुतले देखने को मिलेंगे। यहां पर लैंडस्केप गार्डन भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा जूता घर (शूज हाऊस) बनाया जाएगा।