16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर एसपी आए बताने कि एेसे करो अब ट्राफिक कंट्रोल

- शहर के मुख्य चौराहों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

less than 1 minute read
Google source verification
barmer

barmer

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला ने शहर के अति व्यस्त चौराहों पर पहुंच हालात देखे। उन्होंने शहर के अम्बेडकर सर्किल, महावीर सर्किल, शहीद सर्किल, चौहटन रोड, गडरारोड, जैसलमेर रोड सहित मुख्य मार्गों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। शहर के प्रमुख चौराहों पर निजी बसों के आवागमन से यातायात व्यवस्था में दिक्कत को देखते हुए अतिरिक्त बेरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात पुलिस चौकी में बैठक में व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी आनंदकुमार बैठक में मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद यह रही व्यवस्थाएं

पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण व यातायात व्यवस्था को सुधारने के निर्देश के बाद रविवार शाम शहर के प्रमुख चौराहों की पत्रिका ने पड़ताल की तो कई चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी नदारद मिले तो कहीं पर बेतरतीब वाहनों का जमावड़ा नजर आया। कुछ स्थानों पर निर्देश मिलने के बाद मामूली सुधार था।

ये रही स्थिति

स्थान: अहिंसा सर्किल

समय : 8 बजे

यातायातकर्मी ड्यूटी पर थे, लेकिन सड़क के दोनों तरफ वाहन नो-पार्किंग में खड़े नजर आए। यातायात व्यवस्थित करने जैसी कोई बात मुख्य मार्ग होते हुए भी नजर नहीं आई। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर बेरिकेड्स लगाए हैं।

स्थान: सेवा सदन के सामने

समय : 7. 50 बजे

यातायात पुलिस गुमटी थी। यहां पर कोई ट्रेफिक पुलिसकर्मी नहीं था। वाहनों की भीड़-भाड़ काफी थी। वाहन चालक मनमर्जी से निकल रहे थे।

स्थान: अंबेडकर सर्किल

समय : 7.45 बजे

सर्किल पर चौहटन रोड की तरफ बेरिकेड्स लगाए गए हैं। यातायात के लिए यहां पर ड्यूटीकर्मी व्यवस्था को संभाल रहा था। कुछ वाहन नो-पार्किंग में नजर आए।