13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘फिट युवा-हिट युवा’ तर्ज पर योग व प्रेक्षाध्यान शिविर में लिया लाभ

विश्व योग दिवस पर तेरापंथ युवक परिषद की अहमदाबाद इकाई का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
camp

'फिट युवा-हिट युवा' तर्ज पर योग व प्रेक्षाध्यान शिविर में लिया लाभ

अहमदाबाद. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) की ओर सेे योग दिवस पर 'फिट युवा-हिट युवा' की तर्ज पर पूरे भारतवर्ष में शाखा परिषदों के माध्यम से आयोजन की श्रृंखला में तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) की अहमदाबाद इकाई की ओर से भी योग व प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्त्वाधान में विशिष्ट आयोजन गांधीनगर जिले में कोबा स्थित प्रेक्षा ध्यान एकेडमी से सम्बद्ध प्रेक्षा विश्व भारती परिसर में महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता दर्शाते हुए शिविर में तेरापंथ महिला मंडल की अहमदाबाद इकाई की सदस्याओं ने भी शिविर में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षक नरेन्द्र अग्रवाल व पवन अग्रवाल के संयुक्त निर्देशन में योग क्रिया की। नरेन्द्र अग्रवाल ने योग की महत्ता बताते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। विशेष तौर पर मौजूद अभातेयुप के उपाध्यक्ष मुकेश गुगलिया ने सभी युवा साथियों को अभातेयुप की 'हिट युवा-फिट युवा' थीम की जानकारी देते हुए सभी को योग के माध्यम से फिट रहने की सलाह दी।
नवकार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए तेयुप की अहमदाबाद इकाई के अध्यक्ष राजेश चौपड़ा ने सभी को योग के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के संयोजक रमेश चौपड़ा ने संचालन किया। विनोद वडेरा ने अंत में आभार व्यक्त किया।