5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद को बेस्ट हेरिटेज सिटी और बेस्ट हेरिटेज वॉक अवार्ड

लगातार तीसरे वर्ष हांसिल किए दोनों अवार्ड

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद को बेस्ट हेरिटेज सिटी और बेस्ट हेरिटेज वॉक अवार्ड

अहमदाबाद को बेस्ट हेरिटेज सिटी और बेस्ट हेरिटेज वॉक अवार्ड

अहमदाबाद. विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित नेशनल टूरीज्म अवार्ड 2022 में अहमदाबाद शहर को दो अवार्ड प्रदान किए गए हैं। इनमें बेस्ट हेरिटेज सिटी और बेस्ट हेरिटेज वॉक श्रेणी शामिल हैं।
दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार और मनपा के विशेष अधिकारी सीआर खरसाण ने ये अवार्ड स्वीकार किए। लगातार यह तीसरा वर्ष है जब दोनों श्रेणियों में ये अवार्ड अहमदाबाद को दिए गए।

एएसीए के वॉकथॉन में 350 लोगों ने लिया भाग
अहमदाबाद. अहमदाबाद एडवरटाइजिंग सर्कल एसोसिएशन (एएसीए) की ओर से हाल ही में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित वॉकथॉन फॉर हेल्थ कार्यक्रम में 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य के संबंध में जागरुकता के उद्देश्य से इस वॉकथॉन में तीन किलोमीटर और छह किलोमीटर के लक्ष्य रखे गए।
वॉकथॉन से पूर्व प्रशिक्षकों ने व्यायाम और योगा भी करवाए। यहां शामिल हुए सभी लोगों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। एएसीए की ओर से गरबा, दीपावली, गेट टू गैदर, किक्रट टूर्नामेंट और रक्तदान शिविर जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।