13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भक्ति, भोजन, भजन का भवनाथ मेला आज से

-इस बार गिरनार शिवरात्रि कुंभ मेले के रूप में मनाया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
Bhavnath mela, Gujarat

भक्ति, भोजन, भजन का भवनाथ मेला आज से

अहमदाबाद/जूनागढ़. जूनागढ़ में भवनाथ की तलहटी में भक्ति, भोजन व भजन का महाशिवरात्रि मेला मंगलवार से मनाया जाएगा। सौराष्ट्र के इस विश्वविख्यात मेले को इस वर्ष गुजरात सरकार ने गिरनार शिवरात्रि कुंभमेला के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है।
इस मेले को लेकर किवंदती यह है कि महादेव तपस्या पूरी कर पर्वताधिराज गिरनार ेसे कैलाश पहुंचे। ऐसा बताया जाता है कि इसी दिन से सिद्धक्षेत्र गिरनार की तलहटी में महाशिवरात्रि का मेला मनाया जाता है।

पहले दिन मंगलवार को विशाल संख्या में मेले में पधारे साधु-संतों का नगर प्रवेश होगा। बुधवार को राज्यपाल ओ. पी. कोहली इस मेले का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर ध्वजा आरोहण, 51 लाख रुद्राक्ष के शिवलिंग का पूजन और नवनिर्मित प्रवेश द्वार का नामकरण समारोह होगा। साथ ही शाम को लेजर व लाइट शो का उद्घाटन होगा।

गिरनार मेले के आयोजन के लिए इस बार राज्य सरकार ने 15 करोड़ रुपए का विशेष आवंटन किया है। गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड की ओर से आयोजित इस मेले में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मंत्रीगण भूपेन्द्र सिंह चुडास्मा, गणपत वसावा, दिलीप ठाकोर, विभावरीबेन दवे, बचूभाई खाबड़, विश्वंभर भारती बापू, शेरनाथ बापू, हरिगिरि महाराज भी उपस्थित रहेंगे।