25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने की बैठक

केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश मुख्यालय कमलम पहुंचने पर सी आर पाटिल ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की। कई पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया है। पाटिल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 20 जुलाई को चार साल पूरे होने वाले हैं।
2 min read
Google source verification
C R Patil

केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कमलम् पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने की बैठक। साथ में प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर।

अहमदाबाद. लोकसभा चुनाव में राज्य की 26 में से एक बनासकांठा सीट पर हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने परिणामों को देखते हुए अभी से स्थानीय निकाय चुनाव (ग्राम पंचायत, नगर पालिका, महानगर पालिका, जिला पंचायत) के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को गांधीनगर के कोबा में स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् में इसको लेकर एक बैठक की गई।

गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्ति देने की पार्टी आला कमान के समक्ष बात कह चुके केन्द्रीय मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में ही यह बैठक हुई। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री बनने के बाद पाटिल पहली बार कमलम् पहुंचे थे। कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पाटिल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चार साल शनिवार को पूरे होने वाले हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मौजूदा संगठन की अगुवाई में ही निकाय चुनाव

प्रदेश भाजपा सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद अब तक पार्टी आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं बनाया है। यह दर्शाता है कि पार्टी पाटिल की अगुवाई वाले प्रदेश के मौजूदा संगठन से ही स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने वाली है। यह चुनाव संभवत: दीपावली व उसके बाद हो सकते हैं।

निकाय चुनाव के लिए तय की जिम्मेदारी

गुजरात प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक यज्ञेश दवे ने संवाददाताओं को बताया कि पाटिल ने प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, महामंत्री रजनी पटेल,विनोद चावडा, जिला प्रमुख, महामंत्री, मोर्चा प्रमुख, महामंत्री व जिला प्रभारियों की बैठक की गई। इसमें आगामी स्थानीय निकाय चुनाव जिसमें 53 ग्राम पंचायत, 9 महानगर पालिका, 66 नगरपालिका, दो जिला पंचायत-खेड़ा व बनासकांठा के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है। लोस चुनाव परिणामों के आधार पर स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए समीक्षा की गई। जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय निकाय-पंचायत चुनाव प्रदेशसंचालन समिति बनाई है। इसमें पूर्व मंत्री ब्रिजेश मेरजा, पर्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री जीवराज चौहान, पूर्व मंत्री शब्द्शरण तडवी, पूर्व विधायक सीमा मोहिले, अहमदाबाद शहर की पूर्व महापौर बीजल बटेल, व्यावसायिक सेल के प्रदेश संयोजक करशन गोंडलिया, गिर सोमनाथ जिले के पूर्व प्रभारी भरत सिंह गोहिल को सदस्य बनाया है। कुशल सिंह पढेरिया को खेडा और मुकेश दासाणी को जूनागढ़ शहर का प्रभारी बनाया है। वाव विधानसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भरत आर्य को दी है।