25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: गुजरात में भाजपा ‘कांग्रेस’ के सहारे, मूल कांग्रेस के 16 में से 14 विधायकों को टिकट

BJP, ticket, 14 congress, turncoat, Gujarat election  

2 min read
Google source verification
Gujarat:  गुजरात में  भाजपा 'कांग्रेस' के सहारे, मूल कांग्रेस के 16 में से 14 विधायकों को टिकट

Gujarat: गुजरात में भाजपा 'कांग्रेस' के सहारे, मूल कांग्रेस के 16 में से 14 विधायकों को टिकट

BJP gives ticket to 14 congress turncoat in Gujarat election

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषित सूची भाजपा ने मूल कांग्रेस के 16 विधायकों में 14 पर फिर से भरोसा जताया है। इनमें से अधिकांश नेता का अपने-अपने इलाकों में मजबूत जनाधार है। इसलिए कांग्रेस में कई वर्षों तक जीत के बाद अब भाजपा में शामिल होने पर भी उन्हें जीत मिलती रही है।
2017 के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए कुंवरजी बावळिया को राजकोट जिले की जसदण, जवाहर चावड़ा को जूनागढ़ जिले के माणावदर और जयेश रादडिय़ा को राजकोट जिले की जसदण सीट से फिर से भरोसा जताया गया है।
बावळिया कोली पटेल, चावड़ा आहिर समाज और रादडि़य़ा लेऊवा पटेल समाज के मजबूत नेता माने जाते हैं। तीनों रूपाणी सरकार में मंत्री बनाए गए थे। इन तीनों ने ही उपचुनाव भी जीते थे।
वलसाड जिले की कपराडा सीट से जीतू चौधरी, वडोदरा जिले की करजण सीट से अक्षय पटेल, अमरेली जिले की धारी सीट से जे वी काकडिया, अबडासा सीट से प्रद्युम्न सिंह जाडेजा और जामनगर ग्रामीण सीट से राघवजी पटेल पर फिर से भरोसा जताया गया है। इन सभी ने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी।
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हर्षद रिबडिय़ा को जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट, भगा बारड को तालाला, पार्टी छोड़ चुके वरिष्ठतम विधायक मोहन राठवा के पुत्र राजेन्द्र सिंह राठवा को छोटा उदेपुर से टिकट दी गई है।
युवा नेता हार्दिक पटेल को अहमदाबाद जिले की विरमगाम सीट से और आदिवासी नेता अश्विन कोटवाल को खेडब्रह्मा सीट से पार्टी ने उतारा है।

2017 के राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोडऩे वाले सी के राउलजी को गोधरा सीट को लगातार दूसरी बार टिकट दिया गया है।
वहीं कच्छ जिले की रापर सीट से विरेन्द्रसिंह जाडेजा और ध्रांगध्रा से पुरुषोत्तम साबरिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बालासिनोर से गत चुनाव में हार चुके मानसिंह चौहाण पर फिर से भरोसा जताया गया है।

मेरजा, जाडेजा को नहीं किया गया रिपीट

भाजपा प्रत्याशियों की ओर से जारी सूची में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दो नाम नहीं हैं। इनमें मोरबी से विधायक व भूपेन्द्र पटेल सरकार में मंत्री ब्रिजेश मेरजा और जामनगर उत्तर से विधायक व रूपाणी सरकार में मंत्री रहे धमेन्द्र सिंह जाडेजा उर्फ हकुभा जाडेजा शामिल हैं।