12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने पर हाजिर हुए भाजपा नेता, जमानत पर किया रिहा

कोविड-19 की गाइडलाइन की अवहेलना बिना मास्क के जन्मदिन मनाने पर भाजपा के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार पूर्व महापौर व भाजपा शहर जिला इकाई के नवनियुक्त महामंत्री सुनील ने भाजपा कार्यालय परिसर में काटा था केक

less than 1 minute read
Google source verification
थाने पर हाजिर हुए भाजपा नेता, जमानत पर किया रिहा

सुनील सोलंकी

भाजपा कार्यालय परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाते पूर्व महापौर व भाजपा शहर जिला इकाई के नवनियुक्त महामंत्री सुनील सोलंकी।

वडोदरा. शहर के पूर्व महापौर व भाजपा शहर जिला इकाई के नवनियुक्त महामंत्री सुनील सोलंकी के जन्मदिन पर बिना मास्क के केक काटने के दौरान मौजूद भाजपा के छह कार्यकर्ताओं को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार सयाजीगंज थाने में मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहे आरोपी सुनील सोलंकी शुक्रवार को सयाजीगंज थाने पर हाजिर हुए, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
शहर भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री व पूर्व महापौर सुनील सोलंकी ने गुरुवार को जन्मदिन पर सयाजीगंज क्षेत्र में मनुभाई टावर स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में केक काटा था। उस समय सुनील सहित वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 की गाइडलाइन की अवहेलना की और मास्क नहीं पहने।
इस संबंध में 10 जनों के विरुद्ध सयाजीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। केक काटने के दौरान वीडियो में कैद भाजपा के छह कार्यकर्ताओं को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सुनील सोलंकी के अलावा नामजद लखधीरसिंह झाला, मिनेष पंड्या आदि को फरार घोषित किया गया था।