20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

आणंद जिले से अपहृत बालिका का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

आणंद. जिले से अपहृत की गई साढ़े चार वर्ष की एक बालिका का रविवार सुबह शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बालिका का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
2 min read
Google source verification
Body of abducted girl found in Anand district; suspected rape and murder

जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

रेलवे पुलिस ने दर्ज किया अपहरण और हत्या का मामला, जांच शुरू

आणंद. जिले से अपहृत की गई साढ़े चार वर्ष की एक बालिका का रविवार सुबह शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बालिका का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, जिले के एक रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास एक प्रवासी श्रमिक परिवार रात में सो रहा था। इसी दौरान शनिवार रात परिवार के पास सो रही बालिका का अपहरण कर एक अज्ञात युवक उसे अपने साथ ले गया। बच्ची के अचानक लापता होने पर उसके परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा।
इस बीच, रविवार सुबह आज सुबह लगभग सात बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे एक बालिका का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और वासद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि शव उसी अपहृत बच्ची का है।
पुलिस के अनुसार बालिका का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल के 50 मीटर की दूरी से एक लेगिंग भी बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल से आरोपी के जूते और खून के धब्बे भी मिले। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें बालिका को गोद में उठाकर एक युवक तेजी से जाता दिखाई दिया।
पुलिस अब उसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी ने अपहरण के बाद बालिका से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बालिका के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक अभय सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न नमूने एकत्र किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आणंद डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक जे.एन. पंचाल, एलआइबी के पुलिस निरीक्षक विजय सिंह झाला सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें गठित

आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगभग 15 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल आणंद रेलवे पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।