20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

पटाखा हादसे के बाद मनपा, पुलिस का एक्शन, 147 जगह जांच, 30 को नोटिस, चार इकाइयां सील

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डोंगरे ने कहा कि शहर में फायर सेफ्टी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना लाइसेंस संचालन, अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Google source verification
Fire Accident at a Firecracker Factory

पैकटरी के खिलाख की गई गार्रवाई।

Ahmedabad: शहर के रामोल, वस्त्राल स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) और शहर पुलिस ने शहरभर में फायर सेफ्टी व विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर किया है।

रविवार को फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग ने सभी जोन में विशेष जांच अभियान चलाकर 147 औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिसरों की जांच की। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 30 इकाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें 23 वेयरहाउस एवं गोदाम तथा सात अन्य व्यावसायिक इकाइयां शामिल हैं। इसके अलावा चार इकाइयों को सील भी किया गया है।चार इकाइयां की गई सील

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.ए. डोंगरे ने बताया कि यह कार्रवाई और अधिक सघन अभियान के रूप में जारी रहेगी। इसी क्रम में पुलिस और मनपा के एस्टेट विभाग की संयुक्त टीम ने ग्यासपुर स्थित पटाखा निर्माण इकाइयों का भी निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि दोनों इकाइयों के विस्फोटक (एक्सप्लोसिव) लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। इनमें किंग फायर वर्क्स में अवैध निर्माण मिलने पर एस्टेट विभाग ने परिसर को तत्काल सील कर दिया। वहीं जॉय एंड एन्जॉय फायर वर्क्स में स्थायी निर्माण तो नहीं मिला, लेकिन बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण पाया गया। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पूरे परिसर की बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासन ने बताया कि मौके पर मिले पटाखों के जखीरे को सुरक्षित तरीके से जल्द निष्प्रभावी किया जाएगा। इसके अलावा वस्त्राल स्थित कांतिलाल चिनीलाल श्रीमाली, रामोल स्थित मोहसीनखान सिद्दीकखान पठाण, नारोल स्थित जीशानुद्दीन जहीरुद्दीन सैयद की इकाइयों को सील कर दिया गया।

साउथ वेस्ट जोन में सबसे ज्यादा 21 नोटिस

रविवार को शहरभर में चलाए गए विशेष फायर सेफ्टी जांच अभियान के दौरान दक्षिण-पश्चिम (साउथ वेस्ट) जोन में सबसे अधिक कार्रवाई की गई। इस जोन में 21 परिसरों की जांच के दौरान सभी 21 वेयरहाउस एवं गोदामों को नोटिस जारी किए गए।

रामोल में 12 इकाइयां कराई बंद

शहर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि शहर के रामोल क्षेत्र में 12 इकाइयों को बंद कराया गया है। शहर पुलिस ने घटना के बाद से ही ग्रामीण पुलि के साथ मिलकर रामोल, विवेकानंदनगर क्षेत्र में स्थित पटाखा इकाइयों की जांच शुरू की है। उधर जोन-8 के उपायुक्त के तहत क्षेत्र में कई पटाखा फैक्टरी संचालकों ने खुद ही अवैध निर्माण व इकाइयों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।

जोनवार कार्रवाई

जोन जांचे -गए स्थल -जारी नोटिस

साउथ वेस्ट- 21- 21

सेंट्रल- 44 -4

नॉर्थ वेस्ट -4 -3

साउथ -34 -1

नॉर्थ- 15- 1

वेस्ट -24 -0

ईस्ट- 5- 0