
Ahmedabad News : विंछिया में 185 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा बस स्टेंड
राजकोट. जिले के विंछिया में यात्रियों की सुविधा में वृद्धि के लिए 185 लाख रुपए के खर्च से बस स्टेंड का निर्माण कार्य शनिवार को शुरू किया गया। प्रदेश के जलापूर्ति मंत्री कुंवरजी बावलिया ने भूमिपूजन किया।
बावलिया ने कहा कि विंछिया क्षेत्र में लंबे समय से जरूरी बस स्टेंड के निर्माण से लोगों को नई सुविधा मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से एस.टी. बसों में विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों को उपलब्ध करवाए जा रहे विशेष कन्सेशन की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात राज्य मार्ग वाहन व्यवहार निगम की ओर से लोगों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की ओर से विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।
बावलिया ने कहा कि राजकोट जिले के जसदण व विंछिया क्षेत्र में सड़क, पेयजल की सुविधा, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार को प्रधानता देकर समग्र क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक घर में नल के सूत्र को सार्थक करने के लिए घर-घर में नल से सभी लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में आगामी समय में नई जीआईडीसी मंजूर होने पर रोजगार व स्थानीय व्यापार-उद्योग को लाभ होगा।
सहायता के आदेश-पत्रों का वितरण
सेवा सदन में बावलिया ने वृद्धों व विधवाओं को सहायता के आदेश-पत्रों का वितरण करसहायता के आदेश-पत्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जरूरतमंद वृद्धों व विधवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विविध कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी वृद्ध सहायता योजना के 42 और गंगास्वरूप सहायता योजना के 53 लाभार्थियों को सहायता के आदेश-पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तहसील पंचायत की अध्यक्षा हंसाबेन डाभी, सरपंच लीलाबेन राजपरा, राजकोट एस.टी. के विभागीय निदेशक योगेश पटेल, तहसीलदार पी.एम. भेसाणिया आदि मौजूद थे।
Published on:
09 Mar 2020 12:12 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
